हरियाणा का झज्जर जिला रहा भूकंप का केंद्र, लोग बोले- पहला झटका ज्यादा तेज

झज्जर/नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे दो बार भूकंप के तेज झटके मसूस किए गए, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से वे सहम गए। लोगों ने कहा कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था।

हरियाणा के झज्जर जिले और दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो झटके आए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से वे सहम गए। अरुण कुमार ने कहा, “हम बेड पर बैठे थे, तभी बेड हिलने लगा। पूरा परिवार तुरंत घर से बाहर निकल आया। दूसरा झटका हल्का था।” धर्मपाल ने बताया, “मैं दुकान में था, दुकान हिलने लगी। हम तुरंत बाहर भागे।”

सुखबीर सिंह ने कहा, “मैं अखबार पढ़ रहा था, तभी जोरदार झटका लगा। पहला झटका ज्यादा तेज था।” बलराम ने बताया, “खाना खाते समय झटके आए। 10-12 सेकंड तक दो बार झटके महसूस हुए, पहला ज्यादा तेज था।” मेहरचंद ने चिंता जताते हुए कहा, “बरसात में भूकंप नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे मकानों को नुकसान हो पहुंचता है।” वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भी पहले झटके को ज्यादा तेज बताया। फिलहाल, किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

झज्जर और दिल्ली में सुबह के भूकंप के झटकों से लोग डर गए और कई घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के समय खुले मैदान में जाना, मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपना या दीवारों से दूर रहना सुरक्षित माना जाता है।

इससे पहले, 17 फरवरी को दिल्ली और पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वे दहशत में आ गए। लोगों ने तत्काल अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली और कुछ समय तक बाहर ही रुके रहे। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

अवामी लीग ने शेख हसीना पर ‘झूठी और विकृत’ मीडिया रिपोर्ट पर चिंता जताई

Read Next

जेनएआई मॉडल पर ग्लोबल एंड-यूजर खर्च 2025 तक 14.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com