पाक पीएम शहबाज शरीफ की फजीहत: पुतिन का इंतजार, फिर एर्दोआन मीटिंग में पहुंचने का वीडियो वायरल

अश्गाबात (तुर्कमेनिस्तान) । पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्कमेनिस्तान में इंटरनेशनल फोरम ऑन पीस एंड ट्रस्ट में शामिल होने पहुंचे। यहां रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी पहुंचे हैं। इसी दौरान, शहबाज शरीफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बेइज्जती होती दिख रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन की बैठक में अचानक पहुंच गए, जिसके बाद उनका वीडियो वायरल हो गया।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, पुतिन और एर्दोआन अपने प्रतिनिधिमंडलों के जाने के बाद निजी तौर पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान, प्रधानमंत्री शरीफ उस कमरे में दाखिल हो गए, जहां दोनों नेताओं की मुलाकात चल रही थी, जबकि वह पुतिन से किसी अन्य कक्ष में मिलने की उम्मीद कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि शहबाज शरीफ एक कमरे में पुतिन का इंतजार करते हुए काफी बेचैन नजर आ रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के पीएम पुतिन का 40 मिनट से अधिक इंतजार करते रहे। उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार समेत पूरा प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। लंबे इंतजार के बाद वह पुतिन-एर्दोआन की बैठक वाले दूसरे कमरे में चले गए।

आरटी इंडिया ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया, “पीएम शरीफ ने पुतिन का 40 मिनट तक इंतजार किया और फिर थककर एर्दोआन के साथ चल रही बैठक में प्रवेश कर गए। वह करीब 10 मिनट बाद वहां से निकल गए।”

बता दें कि पिछले हफ्ते ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का सफल राजकीय दौरा पूरा किया था। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देते हुए कहा था कि दोनों नेताओं के बीच “करीबी कार्य संबंध और व्यक्तिगत संपर्क” है तथा वे विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर लगातार नजर रखते हैं।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ

Read Next

दिल्ली में स्कूल फीस नियंत्रण कानून लागू, अभिभावकों को मिलेगी राहत: आशीष सूद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com