ट्रंप ने एच-1बी वीजा के समर्थन को दोहराया, कहा- अमेरिका फिर से बड़े स्तर पर चिप बनाएगा

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एच-वन-बी वीजा का समर्थन किया है। उनका कहना है कि विदेशों से आने वाले कामगार जरूरी हैं, क्योंकि वे अमेरिकी कामगारों को प्रशिक्षित करते हैं।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका में बहुत कम चिप्स बनती हैं, लेकिन आने वाले एक वर्ष में अमेरिका फिर से बड़े स्तर पर चिप निर्माण करेगा। इसके लिए अमेरिकी लोगों को फिर से चिप बनाना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका यह काम करता था, परन्तु गलती से यह उद्योग ताइवान के हाथों गंवा दिया।

पिछले हफ़्ते, ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ की लॉरा इंग्राहम के साथ एक साक्षात्कार में एच-1बी वीजा कार्यक्रम का समर्थन किया था। जब पूछा गया कि क्या उनकी सरकार इस वीज़ा को कम महत्त्व देगी, तो ट्रंप ने कहा, हमें बाहर से प्रतिभाशाली लोग लाने ही पड़ेंगे। आपके पास कुछ ख़ास तरह की प्रतिभा नहीं है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी पंक्ति में खड़े लोगों को अचानक मिसाइल बनाने वाले कारखाने में नहीं लगाया जा सकता, इसके लिए विशेष कौशल चाहिए।

ट्रंप के इस बयान के बाद कई रिपब्लिकन नेताओं ने एच-वन-बी कार्यक्रम बंद करने की मांग शुरू कर दी। इसके बाद व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि वीज़ा आवेदन पर एक लाख डॉलर की नई फीस व्यवस्था की गड़बड़ियों को रोकने के लिए पहला बड़ा कदम है।

आईएएनएस को दिए एक विशेष जवाब में, व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने “आधुनिक इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति से ज़्यादा हमारे आव्रजन कानूनों को कड़ा करने और अमेरिकी कामगारों को प्राथमिकता देने के लिए काम किया है।”

प्रवक्ता टेलर रोजर्स ने एच-1बी वीज़ा नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों की जांच के लिए हाल ही में शुरू किए गए “प्रोजेक्ट फ़ायरवॉल” पर भी प्रकाश डाला, जिसके तहत उन कंपनियों की जांच की जा रही है जो एच-वन-बी नियमों का उल्लंघन करती हैं।

वहीं, शुक्रवार को सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने फिर कहा कि वे चिकित्सकीय क्षेत्र को छोड़कर एच-वन-बी वीजा को सभी क्षेत्रों में प्रतिबंधित करने का विधेयक लाएंगी। उनके अनुसार इससे अमेरिकी लोगों को अधिक नौकरियां उपलब्ध होंगे और वे अपने घर भी खरीद पाएंगे।

बता दें कि सरकार की इस नीति के विरुद्ध कई मुकदमे भी दायर हुए हैं। 31 अक्टूबर को पांच अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को पत्र लिखकर इस वीजा पर लागू उनके आदेश पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, क्योंकि इससे भारत-अमेरिका संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

साल 2024 में स्वीकृत कुल एच-वन-बी वीजाओं में से 70 प्रतिशत से अधिक भारत-जनित कामगारों को मिले, क्योंकि भारत से आने वाले उच्च कौशल वाले आवेदकों की संख्या बहुत अधिक है।

–आईएएनएस

चीन ताइवान के खिलाफ बहुत ही खतरनाक ऑपरेशन को दे सकता है अंजाम, थिंकटैंक ने दी चेतावनी

ताइपे । जिस तरीके से अमेरिका ने वेनेजुएला और ग्रीनलैंड पर अपनी नजर बना रखी है, उसी तरह से चीन की नजर ताइवान पर है। चीन ताइवान पर जबरन अपना...

बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक और राजनीतिक हिंसा, बीएनपी नेता को बदमाशों ने मारी गोली

ढाका । बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक तरफ अल्पसंख्यकों के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं,...

चार साल में पहली बार अमेरिका, रूस और यूक्रेन की बैठक, अबू धाबी में मुलाकात

नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर लंबे समय से कोशिशें जारी हैं। एक तरफ शांति स्थापित करने के लिए वार्ता हो रही है, तो...

जापान के रास्ते कई देशों तक जा सकेंगे भारतीय पासपोर्ट होल्डर, भारत-जापान संबंधों को मिली मजबूती

नई दिल्ली । हाल ही में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी...

कराची शॉपिंग प्लाजा आग : 67 लोगों की मौत और 77 अब भी लापता

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 67 तक पहुंच गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश...

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों में भीड़ प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश जारी करने से इनकार किया

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों और सभाओं में भीड़ प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश या एसओपी जारी करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर...

दावोस में लंबी बैठकों के बीच ट्रंप ने दिखाया अपना ह्यूमर, मजाकिया अंदाज पर लोगों की छूटी हंसी

वॉशिंगटन । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं। दावोस में भी ट्रंप अपना ह्यूमर दिखाने से पीछे नहीं हटे।...

ग्रीनलैंड में तनाव कम होने से बाजार को राहत, रुपए में सुधार की उम्मीद : रिपोर्ट

नई दिल्ली । ग्रीनलैंड से जुड़े वैश्विक तनाव में कमी आने के संकेतों से बाजार की भावना को राहत मिली है। गुरुवार को जारी डीबीएस बैंक की एक रिपोर्ट के...

जी4 ने यूएनएससी में जल्द सुधार पर दिया जोर, कहा- देर होने की वजह से इंसानों को तकलीफ का खतरा बढ़ा

यूनाइटेड नेशंस । संयुक्त राष्ट्र में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग चल रही है। इसे लेकर अब जी4 देशों ने चेतावनी जारी की है। जी4 देशों का कहना...

ग्रीनलैंड पर घमासान के बीच ट्रंप ने लिया यू-टर्न, बोले-यूरोपीय देशों पर एक फरवरी से नहीं लगेगा टैरिफ

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में अपनी शर्तों पर व्यापार करने के लिए दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया। भारत भी उन...

भारत और स्पेन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की, विदेश मंत्रियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर स्पेन के विदेश मामलों के मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने बुधवार को भारत का दौरा किया। इस दौरान मंत्री...

स्पेन के विदेश मंत्री ने भारत को भरोसेमंद पार्टनर बताया, ईयू के साथ एफटीए समझौते का किया समर्थन

नई दिल्ली । स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। बुधवार को उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ डेलिगेशन...

admin

Read Previous

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने किया शेख हसीना को मौत की सजा दिए जाने का विरोध

Read Next

भारत के साथ व्यापार समझौता ‘जल्द’ हो सकता है : व्हाइट हाउस आर्थिक सलाहकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com