विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमीर को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “दोहा में आज कतर के अमीर हिज हाइनेस तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात कर सम्मानित महसूस किया। प्रधानमंत्री मोदी की गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं पहुंचाईं और भारत-कतर संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराई। सहयोग बढ़ाने और नए अवसरों की तलाश पर उनके मार्गदर्शन को महत्व देता हूं।”

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल-थानी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संबंधों सहित रणनीतिक साझेदारी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

एक्स पर अपनी पोस्ट में जयशंकर ने लिखा, “दोहा में कतर के प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल-थानी से मुलाकात कर खुशी हुई। ऊर्जा, व्यापार, निवेश और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट सहित हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श की सराहना करता हूं।”

कतर के विदेश मंत्रालय ने बैठक के विवरण साझा करते हुए कहा कि वार्ता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए अवसरों की तलाश पर केंद्रित रही। दोनों पक्षों ने साझा हितों के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

इससे पहले अक्टूबर में, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दोहा में कतर के विदेश व्यापार मामलों के राज्य मंत्री अहमद बिन मोहम्मद अल-सैयद से मुलाकात की थी और भारत-कतर आर्थिक सहयोग को लेकर आशावाद व्यक्त किया था।

भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों और लोगों के बीच मजबूत संपर्क के कारण घनिष्ठ रिश्ते बने हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध वर्ष 1973 में स्थापित हुए थे।

भारतीय दूतावास के अनुसार, दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय वार्ताओं और नियमित संपर्क के चलते विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष फरवरी में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था।

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

अपने उद्देश्यों में विफल होने के बाद वेस्ट, ईरान से करना चाहता है बात: अराघची

Read Next

दिल्ली धमाका : एनआईए को मिली बड़ी सफलता, आत्मघाती हमलावर का सहयोगी गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com