रिलीज हुआ रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, डरा देगा अर्जुन रामपाल का किरदार

नई दिल्ली । आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार को दिखाया है।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के चार मिनट के ट्रेलर में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से ज्यादा एक्शन और खूब-खराबा नजर आ रहा है। ट्रेलर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन के किरदार छाए हैं। एक विलेन के तौर पर अर्जुन रामपाल ने दिल जीत लिया है।

कहानी पाकिस्तान और भारत के बीच 1971 में हुए युद्ध से शुरू होती है। अर्जुन रामपाल पाकिस्तानी आईएसआई मेजर इकबाल का रोल प्ले कर रहे हैं, जिनका रवैया भारत के प्रति बेहद क्रूर है। आर. माधवन भारतीय इंटेलिजेंस के अफसर अजय संयल का रोल प्ले कर रहे हैं। अजय संयल भारत से आतंकवाद को खत्म करने के लिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का प्लान बना रहे हैं।

ट्रेलर के आखिर में एंट्री होती है रणवीर सिंह की। एंट्री के साथ एक्टर कहते हैं, “तुम लोगों के पटाखे खत्म हो गए हों तो मैं धमाका शुरू करूं।”

रणवीर सिंह और आर. माधवन पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को खत्म करने की प्लानिंग करते दिखाई देंगे। खास बात ये है कि संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अलग किरदार में दिखे हैं। दोनों के किरदार को लेकर ट्रेलर में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेलर में जितनी भी झलक दिखाई गई हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं।

ट्रेलर में कुछ सीन्स ऐसे हैं जो शरीर में सिरहन पैदा कर सकते हैं, क्योंकि फिल्म में एक्शन और क्रूरता वाले खतरनाक सीन की भरमार है।

बता दें कि दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज मंगलवार तक के लिए टाल दी थी। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ट्रेलर सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और संजय दत्त की एक्टिंग नेचुरल लग रही है और ये पांचों मिलकर स्क्रीन पर कमाल करेंगे।

–आईएएनएस

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया ‘आर्टिकल 15’ का अनुभव

मुंबई । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। आईएएनएस को...

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

चेन्नई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया...

बंगाल शपथ ग्रहण: मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी...

admin

Read Previous

टाइगर श्रॉफ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ देखकर खुश हुए जैकी श्रॉफ, शेयर की वीडियो

Read Next

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com