आतंकवाद का जवाब देंगे, ‘बैरंग चिट्ठी’ आई तो उसका भी उत्तर मिलेगा : आर्मी चीफ

नई दिल्ली । भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राज्य प्रायोजित आतंकवाद पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “जो भी आतंकवाद को बढ़ावा देगा, हम उसको जवाब देंगे।”

सेना प्रमुख ने कहा, “यदि हमारे पास ‘बैरंग चिट्ठी’ भी आई तो उसका भी जवाब देंगे। हम स्पष्ट कर चुके हैं कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, यानी बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। हम तो सिर्फ यह बोल रहे हैं कि यदि आप शांति की प्रक्रिया अपनाएं, हम भी साथ देंगे और जब तक ये नहीं होगा, तो आतंकवादी और उनके आका हमारे लिए एक समान है। जो भी आतंकवाद को बढ़ावा देगा, हम उसको जवाब देंगे।”

सेनाध्यक्ष ने कहा कि भारत अब इतना संपन्न है कि वह किसी ब्लैकमेल से डरने वाला नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि मूवी अभी शुरू भी नहीं हुई थी। यह पूरी फिल्म नहीं थी बल्कि बस एक ट्रेलर था। यह ट्रेलर 88 घंटे में समाप्त हो गया। आगे आने वाले हालात कैसे होंगे, इसके लिए हम अपनी पूरी तैयारी करके बैठे हैं। अगर पाकिस्तान हमें आने वाले दिनों में कोई मौका देता है तो हम उसको भरपूर शिक्षा प्रदान करना चाहेंगे कि कैसे एक जिम्मेदार देश को अपने पड़ोसियों से व्यवहार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर ऑपरेशन से हम कोई न कोई शिक्षा ग्रहण करते हैं ऐसे ही ऑपरेशन सिंदूर से भी हमने शिक्षा ग्रहण की है। सबसे पहला सबक हमने यह लिया कि निर्णय लेने के लिए समय बहुत कम है। निर्णय हमको हर स्तर पर लेना होगा। हर स्तर पर लोगों को समय के हिसाब से तैयारी करनी पड़ेगी और कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए इंटीग्रेशन होना चाहिए। आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, साइबर, सीएपीएफ आदि का इंटीग्रेशन हम जितनी जल्दी करेंगे, उतना ही हम इस लड़ाई को साझे ढंग से लड़ सकेंगे। आज की लड़ाई मल्टी डोमेन है।

उन्होंने कहा, “अगर मैं बोलूं कि आर्मी अकेले लड़ेगी, तो वह नहीं लड़ सकती, हम सबको मिलकर लड़ना होगा। लड़ाई कितने घंटे, कितने दिन चलेगी यह नहीं कहा जा सकता। आज तो 88 घंटे में यह लड़ाई खत्म हो गई, लेकिन कल को चार महीने चल सकती है या चार साल भी चल सकती है। इसको मद्देनजर रखते हुए क्या उस लड़ाई को लड़ने के लिए हमारे पास साजोसामान है? अगर नहीं हैं तो हमें उसकी तैयारी करनी होगी। हमें चार साल तक की लड़ाई के लिए भी तैयारी करके रखनी होगी।”

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में डेटरेंस काम कर रहा है। आज हमारा डेटरेंस है, हम कहते हैं कि करेंगे तो सामने वाला यकीन करता है कि ये कर देंगे। उन्होंने कहा कि 5 दिसंबर 2019 से जम्मू-कश्मीर के हालात में बहुत ज्यादा बदलाव आया है। जम्मू-कश्मीर से 35 ए हटने के बाद से बदलाव आया। पहले स्कूल में बच्चों से देश के झंडे का चित्र बनाकर लाने को कहा जाता था तो बच्चे घर जाकर पूछते थे कि कौन से देश के झंडे का चित्र बनाना है, अब उन्हें पता है भारत के झंडे का ही चित्र बनाना है।

सेनाध्यक्ष ने बताया कि आतंकवाद में भी बहुत गिरावट आई। इस बार 31 आतंकी मारे गए हैं, जिनमें से 61 प्रतिशत पाकिस्तानी आतंकवादी हैं। अब पत्थरबाजी और नारेबाजी नहीं होती है। सैलानियों की संख्या बढ़ी, हर पैरामीटर में सकारात्मक बदलाव आया है। जम्मू कश्मीर के युवाओं का भारत से मोह बढ़ रहा है और पाकिस्तान से उनका मोहभंग हुआ है। जम्मू कश्मीर के जो लोग यहां के हालात से परेशान होकर बाहर चले गए थे, वे भी अब जम्मू कश्मीर में वापस आना चाहते हैं और यहां अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।

भारत-चीन सीमा को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से हमारे रिश्तों में बहुत ज्यादा सुधार आया है। बीते वर्ष हमारे प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात के बाद सकारात्मक बदलाव आए हैं। हमें संवाद के जरिए समाधान ढूंढना है। हमारे रक्षा मंत्री ने जून में वहां के रक्षा मंत्री से बात की है।

सेनाध्यक्ष का कहना है कि डिसएंगेजमेंट काफी हद तक हो गया है। मणिपुर की स्थिति पर सेनाध्यक्ष ने कहा कि मई 2023 में जो हादसे हुए उससे मुझे भी बहुत आंतरिक दुख हुआ था। मैंने मणिपुर में काम किया है। मणिपुर मेरे लिए एक स्वर्ग की तरह था, उसके हालात देखकर काफी दुख हुआ था। लेकिन फरवरी 2025 में जबसे राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है तब से लोगों में आपसी विश्वास व सरकार के प्रति विश्वास बढ़ने लगा है। आज की तारीख में अगर आप देखेंगे तो काफी ज्यादा बदलाव आया है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

दिल्ली ब्लास्ट केस: अदालत ने आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

Read Next

बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, नीतीश ने राजभवन पहुंचकर विधानसभा विघटित करने का अनुशंसा पत्र सौंपा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com