बिहार: छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अघ्र्य

पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)| लोकआस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार की शाम बिहार की राजधानी पटना के विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों, जलशयों पर लाखों छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया और पूजा-अर्चना की। इस क्रम में कई व्रतियों ने अपने घरों तथा अपार्टमेंट की छतों पर भी व्यवस्था कर भगवान भास्कर को अघ्र्य दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुख्यमंत्री आवास में भी अपने परिजनों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया।

छठ पर्व के तीसरे दिन बुधवार की शाम लाखों व्रती गंगा के छठ घाट पहुंचे। आम से लेकर खास लोग भक्ति में डूब गए। छठ को लेकर पूरा बिहार भक्तिमय हो गया है। गंगा घाट से लेकर विभिन्न नदियों के तटों, तालाब और जलाशयों पर भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।

मुहल्लों से लेकर गंगा तटों तक यानी पूरे इलाके में छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। राजधानी पटना की सभी सड़कें पूरी तरह सजी हैं। छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। राजधानी की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक की सफाई की गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मुख्यमंत्री आवास पर डूबते सूर्य को अघ्र्य दिया। इस दौरान उनके बड़े भाई समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।

औरंगाबाद की ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव में भी आस्था एवं विश्वास का प्रतीक छठ पर्व का अनुष्ठान किए व्रतियों ने बुधवार शाम को अस्तचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया। श्रद्धालुओं ने सूप में अघ्र्य की सामग्री रखकर भगवान का ध्यान रख नमन किया। अघ्र्य देने को लेकर देव सूर्यकुंड तालाब में लाखों व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

गुरुवार की सुबह लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ संपन्न हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नहाय-खाय से चार दिवसीय छठ पर्व की शुरूआत हुई थी।

–आईएएनएस

रूसी सांस्कृतिक कलाकारों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, पूछे ये सवाल

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने मंगलवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अक्सर पीएम मोदी विदेशी दौरे पर जाते हैं...

प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय...

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया ध्वज, दी बधाई

लखनऊ । गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की...

अयोध्या के दीपोत्सव में रामायण के सातों अध्यायों की दिखेंगी झांकियां

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तेज गति से काम हो रहा है। पर्यटन विभाग रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित झांकियां...

पुराने संसद भवन पर लगाया गया ‘संविधान सदन’ नाम का नया बोर्ड

नई दिल्ली: के पुराने भवन पर 'संविधान सदन' नाम का नया बोर्ड लगा दिया गया है। संसद के विशेष सत्र के दौरान पुराने संसद भवन से कामकाज के नए भवन...

एनीमेशन धारावाहिक से आजादी की लड़ाई का इतिहास

नई दिल्ली ।आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी की लड़ाई के इतिहास को अब एनीमेशन धारावाहिक के जरिए 15 अक्टूबर से दिखाया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री...

राष्‍ट्रीय संग्रहालय खाली कराने को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया बर्बरता

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को राष्ट्रीय संग्रहालय को खाली करने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह "बर्बरता" है, शुद्ध और सरल है। एक्स...

पुराने किले की खुदाई में मिला ढाई हजार वर्षों का इतिहास

नई दिल्ली : राजधानी के पुराने किले की खुदाई में मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक का छिपा हुआ ढाई हजार वर्षों का इतिहास मिला है ।संस्कृति राज्यमंत्री जी...

पुराने किले की खुदाई में मिला ढाई हजार वर्षों का इतिहास

नई दिल्ली : राजधानी के पुराने किले की खुदाई में मौर्य काल से लेकर मुगल काल तक का छिपा हुआ ढाई हजार वर्षों का इतिहास मिला है ।संस्कृति राज्यमंत्री जी...

जामिया के पूर्व छात्रों की ‘राइटिंग विद फायर’ को पीबॉडी अवार्ड, ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फीचर डॉक्यूमेंट्री

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया स्थित एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (एजेके एमसीआरसी) के पूर्व छात्र रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष की 'राइटिंग विद फायर' नामक एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने...

भाजपा की पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

नई दिल्ली : भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने के लिए खास तैयारी की है। 100वें एपिसोड का लाइव प्रसारण देशभर...

हिमंता ने असम के गमोसा के लिए जीआई टैग प्राप्त किया

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असोमिया गमोसा के लिए जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (जीआई टैग) प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री को जीआई रजिस्ट्री के रजिस्ट्र्रार और पेटेंट,...

editors

Read Previous

केसीआर ने दिल्ली में टीआरएस कार्यालय की रखी आधारशिला

Read Next

देश भर में 1.29 करोड़ राशन कार्ड रद्द किए गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com