भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म ‘स्वयंभू’ लेकर आ रहे हैं, जो पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ‘स्वयंभू’ की कहानी भारत के स्वर्ण युग से ठीक पहले के समय पर आधारित है।

यह उस दौर को दिखाएगी, जब भारत धीरे-धीरे एक ताकतवर और समृद्ध देश बनने की राह पर था। यह वह समय था जब देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा था और दुनिया में पहचान बना रहा था।

डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी ने कहा, ”एक समय ऐसा भी था, जब भारत को दुनिया की सबसे समृद्ध और शक्तिशाली सभ्यताओं में गिना जाता था। उस दौर में भारत की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत थी और व्यापार तेजी से बढ़ रहा था। खास बात यह थी कि भारत सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि समुद्र के रास्ते भी अपनी ताकत बढ़ा रहा था और एक नेवल सुपरपावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा था। फिल्म इसी शुरुआती दौर की कहानी को सामने लाएगी।”

उन्होंने कहा, ”भारत के स्वर्ण युग में देश हर क्षेत्र में आगे था। उस समय भारत का व्यापार चीन जैसे पूर्वी देशों से लेकर रोम और ग्रीस जैसे पश्चिमी देशों तक फैला हुआ था। इसके अलावा भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया तक अपना प्रभाव बढ़ाया था। दुनिया के कई देश भारत की तरक्की से प्रभावित होकर उसके साथ व्यापार करना चाहते थे। फिल्म में इसी ऐतिहासिक बदलाव और उभरती ताकत की कहानी को दिखाया जाएगा।”

फिल्म ‘स्वयंभू’ में मुख्य भूमिका में निखिल सिद्धार्थ नजर आएंगे। उनके साथ नाभा नतेश और संयुक्ता भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। इस फिल्म को पिक्सल स्टूडियोज के बैनर तले भूवन और श्रीकर बना रहे हैं, जबकि इसे टैगोर मधु प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है।

फिल्म के लिए निखिल सिद्धार्थ ने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपने किरदार को बेहतर बनाने के लिए वियतनाम जाकर मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली। इतना ही नहीं, उन्होंने तलवार चलाने की कला में भी महारत हासिल की और अब वह दोनों हाथों से तलवार चला सकते हैं।

–आईएएनएस

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com