भारत में कोरोना के 35 हजार से कम नए मामले दर्ज, 550 से ज्यादा मौतें


नई दिल्ली: भारत में मंगलवार को कोरोना के 34,703 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो 17 मार्च के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इस दौरान 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम 553 मौतें भी दर्ज की गई हैं, जो काफी राहत की बात है। देश में कोरोना से अब तक चार लाख से अधिक जानें जा चुकी हैं। 23 मई को दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 4,454 मौतें दर्ज हुई थीं।

17 मार्च को भारत में कोरोना के 35,871 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 6 अप्रैल को 630 मौतें दर्ज हुई थीं।

भारत ने 25 जून को तीन करोड़ मामले के आंकड़े को पार कर लिया है और इसी के साथ अब मामलों की कुल संख्या 3,06,19,932 हो गई है।

अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है, जो महामारी से मामलों के संदर्भ में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। मंगलवार लगातार 28वां दिन है, जब भारत में कोरोनोवायरस के एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। यहां अब सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से नीचे आ गई है। इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 4,64,357 है और कुल 4,03,281 जानें जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 51,864 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिन्हें शामिल करते हुए अब तक कुल 2,97,52,294 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 35,75,53,612 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें से 45,82,246 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 5 जुलाई तक 42,14,24,881 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 16,47,424 सैंपल की जांच सोमवार को की गई।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

मप्र : छतरपुर में मंदिर के सामाने डांस करने पर मामला दर्ज

Read Next

वन दिल्ली’ ऐप के जरिए बस यात्रियों को टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com