वन दिल्ली’ ऐप के जरिए बस यात्रियों को टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी

नई दिल्ली: दिल्ली कैबिनेट ने शनिवार को परिवहन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में बस यात्रियों को ‘वन दिल्ली’ ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर किराए में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। दिल्ली सरकार ने कहा कि संशोधित ऐप का इस्तेमाल गुलाबी पास बुक करने के लिए भी किया जा सकता है, जो महिलाओं को सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति देता है।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा, “यात्री बस के अंदर क्यूआर कोड को स्कैन करके और टिकट का किराया या स्रोत और गंतव्य स्टॉप का चयन करके इस ऐप का उपयोग करके गुलाबी टिकट और पास बुक कर सकते हैं। ऐप अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है।”

ऐप का नया संस्करण बसों के किसी विशेष स्टॉप पर आने का अनुमानित समय और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निकटतम उपलब्ध चार्जिग स्टेशन की जानकारी भी दिखाएगा।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि ऐप का उन्नयन महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से चल रही महामारी के बीच में, क्योंकि यह सतह के संपर्क के माध्यम से यात्रियों के बीच वायरस के प्रसार को कम करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद कर रहा हं कि अत्याधुनिक बसें, बढ़ी हुई निगरानी और सुरक्षा सुविधाओं के साथ, और सही प्रोत्साहन जैसे कि हम ई-टिकटिंग ऐप और कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से पेश कर रहे हैं, इससे दिल्लीवासियों को सार्वजनिक परिवहन को अपनाने में काफी सुविधा होगी।”

सरकार ने कहा कि दिल्ली में 6,750 बसों का एक संयुक्त (डीटीसी और नारंगी क्लस्टर) बेड़ा है और औसतन 49 लाख यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जाता है।

–आईएएनएस

‘मेरा नाम जोकर’ से लेकर पठान तक’, इन फिल्मों में फिल्माई गई रूस की अलग-अलग लोकेशन

मुंबई । हिंदी सिनेमा और रूस के बीच एक पुराना सांस्कृतिक संबंध है, जो हर साल मजबूत होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ...

राजनीति अब अर्थव्यवस्था पर हावी, बदल रही वैश्विक व्यवस्था: एस. जयशंकर

कोलकाता । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि आज के समय में राजनीति अर्थव्यवस्था पर हावी हो रही है। उन्होंने आईआईएम कोलकाता के जोका कैंपस में उन्हें...

नितेश राणे ने जीएसटी रिफॉर्म को सराहा, बोले- जनता आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगी

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने जीएसटी की नई दरों के लागू होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री का...

जीएसटी दरों में कटौती से आतिथ्य, परिवहन और सांस्कृतिक क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा

नई दिल्ली । नई जीएसटी दरें देश के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक किफायती बनाएंगी, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ाएंगी और कारीगरों एवं सांस्कृतिक उद्योगों को बढ़ावा देंगी। यह...

यूएस के एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय की आई पहली प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा के नियम सख्त कर दिए। यूएस के एच-1बी वीजा पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया आई है। विदेश मंत्रालय...

भारत पीपीपी में 2038 तक बन सकती है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : रिपोर्ट

नई दिल्ली । क्रय शक्ति समता (पीपीपी) में भारत 2038 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी...

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए ‘अब्बा-डब्बा-जब्बा’

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में...

रियलमी ने ‘रियलमी 15 सीरीज’ को ‘लिव फॉर रियल’ पोस्टर के साथ किया टीज, लॉन्च से पहले दी अटकलों को हवा

नई दिल्ली । ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड रियलमी ने भारत में अपने रियलमी 15 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले एक नया टीजर जारी किया है, जो ऑनलाइन काफी सुर्खियां बटोर...

संभल के चंदौसी में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, स्कूल में ‘कुर्बानी’ का खुलासा

चंदौसी (संभल) । चंदौसी के लक्ष्मणगंज स्थित वारसी नगर में शनिवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही, जब एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस बल के साथ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली : विश्वास सारंग

भोपाल । देश की अर्थव्यवस्था में आ रहे सुधार और दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने पर मध्य प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री...

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद का केंद्र, ध्यान भटकाने के लिए ले रहा भारत का नाम : विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर बलूचिस्तान की घटनाओं के संबंध में पाकिस्तान के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया। मंत्रालय द्वारा जारी संक्षिप्त...

भारत की आर्थिक स्थिति रहेगी स्थिर, पाकिस्तान की बढ़ेगी परेशानियां : मूडीज

नई दिल्ली । ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव को लेकर भारत की व्यापक आर्थिक स्थिति को स्थिर देखता...

editors

Read Previous

भारत में कोरोना के 35 हजार से कम नए मामले दर्ज, 550 से ज्यादा मौतें

Read Next

वनप्लस नोर्ड 2 5जी में स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगा दमदार फीचर, जानें क्या है कीमत?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com