भारत के वारेन बफेट राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन

मुंबई : शेयर मार्केट के किंग कहे जाने वाले और बिगबुल के नाम से पहचान बनाने वाले राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें 2 से 3 हफ्ते पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। दिग्गज कारोबारी झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल के प्रशासन ने की है। झुनझुनवाला ने 5 हजार रुपये में 5।5 बिलियन डॉलर यानी कि तकरीबन 40 हजार करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया था। मुंबई का छोटा घर, छोटे कॉलेज से पढ़ाई और आईसीएआई से जुड़कर राकेश झुनझुनवाला ने ऐसे-ऐसे बड़े कमाल किए कि लोग आज भी उसकी गुत्थी सुलझाने में दिन-रात एक किए रहते हैं। राकेश झुनझुनवाला अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी शख्सियत हमेशा के लिए लोगों के बीच रहेगी। उनका काम करने का ढंग और सोचने का तरीका, हर कोई अपनाना चाहता है।

राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है। शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था और 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

झुनझुनवाला ने पहली बार 1985 में शेयर बाजार में दांव लगाया। ये वो वक्त था जब वह सिडनहैम कॉलेज में पढाई करते थे। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की और शेयर बाजार में निवेश करने और बारीकियां समझने में जुट गए। राकेश झुनझुनवाला ने केवल 5,000 रुपए की छोटी-सी पूंजी से शेयर बाजार में निवेश शुरू किया था। शुरुआती दिनों में झुनझुनवाला को तगड़ा नुकसान हुआ। हालांकि, स्टॉक मार्केट में पहली जीत टाटा टी से मिली। इस कंपनी में उनका पैसा तीन गुना बढ़ गया था। असल में 43 रुपये की कीमत पर झुनझुनवाला ने टाटा टी के 5,000 शेयर खरीदें थे। 1986 में उन्होंने इस शेयर से 5 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था।

राकेश झुनझुनवाला जिस शेयर पर हाथ रख देते, उसकी ऊंचाई देखते बनती। उदाहरण के लिए, 2002-03 में, राकेश झुनझुनवाला ने ‘टाइटन कंपनी लिमिटेड’ को 3 रुपये की औसत कीमत पर खरीदा और वर्तमान में यह 2140 रुपये की कीमत पर कारोबार कर रहा है। उनके पास टाइटन कंपनी के 4।4 करोड़ से अधिक शेयर हैं। मार्च 2022 तक कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 5.1% है। टाइटन से कमाई का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। यह एक नमूना मात्र है।
राकेश झुनझुनवाला अपने पीछे एक बड़ा साम्राज्य छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी रेखा झुनझुनवाला, बेटी निष्ठा झुनझुनवाला, बेटे आर्यमान और आर्यवीर झुनझुनवाला हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के देहांत पर शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रसिद्ध निवेशक राकेश झुनझुनवाला, जिनका आज 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया, अदम्य और जीवन से भरपूर थे। पीएम मोदी के अनुसार राकेश झुनझुनवाला अदम्य, जीवन से भरपूर, मजाकिया और अंतर्दृष्टि वाले थे। उन्होंने वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान दिया। वह भारत की प्रगति को लेकर भी बहुत भावुक थे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।

————– इंडिया न्यूज स्ट्रीम

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

नई दिल्ली । इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने...

तमिलनाडु सरकार फरवरी अंत तक 10 लाख छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप

चेन्नई । तमिलनाडु सरकार की कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस योजना का पहला चरण फरवरी अंत तक पूरा होगा।...

भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने न्यू ईयर ईव को दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) के साथ...

नोएडा: नववर्ष के जश्न में नहीं आएगी कोई बाधा, फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट

नोएडा । नए साल के स्वागत को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस के साथ-साथ फायर विभाग ने भी किसी भी आपात...

editors

Read Previous

अज्ञेय हिंदुत्व के समर्थक नहीं थे संघ के आलोचक थे

Read Next

ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा एयरपोर्ट पर फायरिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com