दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार दिया है। दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर एक खुलासा सीरीज की शुरुआत की और दावा किया कि छठ महापर्व व बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यमुना को अस्थायी रूप से साफ दिखाने का प्रयास किया गया।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि छठ पूजा के दौरान यमुना के पानी को साफ दिखाने के लिए भाजपा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकारों ने किसानों के हिस्से का सिंचाई जल यमुना में छोड़ दिया। उनके अनुसार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पूर्वी और पश्चिमी नहर का पानी मोड़कर यमुना में डाला गया, ताकि औद्योगिक कचरे और सीवर के गंदे पानी को डायल्यूट किया जा सके। इससे कुछ दिनों के लिए यमुना का पानी अपेक्षाकृत साफ दिखाई दिया, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं था।

आप नेता ने कहा कि छठ पूजा के कुछ ही दिनों बाद बिहार विधानसभा चुनाव होने थे और दिल्ली में रहने वाले बिहार के लाखों मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही छठ पूजा और बिहार चुनाव समाप्त हुए, वैसे ही किसानों का पानी दोबारा नहरों में मोड़ दिया गया, जिसके बाद यमुना का प्रदूषण अपने वास्तविक और चिंताजनक स्तर पर लौट आया।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भाजपा समर्थक कुछ न्यूज एंकर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की ओर से यह भ्रम फैलाया गया कि भाजपा सरकार ने मात्र आठ महीनों में यमुना को साफ कर दिया है। उन्होंने इसे ‘झूठी कहानी’ बताते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि बिना स्थायी ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर प्रबंधन और औद्योगिक अपशिष्ट नियंत्रण के यमुना की सफाई संभव नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में इस सीरीज के अन्य हिस्सों के जरिए यमुना प्रदूषण से जुड़े तथ्यों, आंकड़ों और सरकारी फैसलों को जनता के सामने रखेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि यमुना की सफाई को चुनावी हथकंडा बनाने के बजाय दीर्घकालिक और ईमानदार प्रयासों की जरूरत है, ताकि नदी को वास्तव में प्रदूषण मुक्त किया जा सके और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

–आईएएनएस

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

admin

Read Previous

राजद और कांग्रेस के विधायकों में अपनी पार्टी और गठबंधन को लेकर नाराजगी : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Read Next

मैपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओडिशा में होगी एसआईआर: अतिरिक्त सीईओ सुशांत कुमार मिश्रा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com