ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप से प्रेरित और विश्वसनीय साक्ष्यों से रहित” हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को सार्वजनिक बयानबाज़ी के बजाय विधि-प्रवर्तन और न्यायिक प्रक्रिया के जरिए ही सुलझाया जाना चाहिए।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा पर आयोजित विशेष ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पेरियासामी कुमारन ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

कुमारन ने कहा, “भारत ट्रांसनेशनल हिंसा या संगठित अपराध में किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है। ये दावे निराधार, राजनीतिक रूप से प्रेरित और विश्वसनीय सबूतों से समर्थित नहीं हैं, जबकि हमने बार-बार ऐसे साक्ष्य मांगे हैं। इस प्रकृति के मुद्दों को विश्वसनीय कानून प्रवर्तन और न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही संबोधित किया जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक कथनों के माध्यम से।”

निज्जर मामले पर उन्होंने कहा कि कनाडा में जांच स्थापित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ रही है और भारत न्यायिक प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है। उन्होंने कहा, “संवेदनशील मामलों को न्यायिक विचाराधीन रहते हुए सार्वजनिक टिप्पणी से दूर रखते हुए स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आगे बढ़ने दिया जाना चाहिए।”

भारत और कनाडा के संबंध उस समय तनावपूर्ण हो गए थे जब तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडाई संसद में दावा किया था कि निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका को लेकर “विश्वसनीय आरोप” हैं। इसके बाद कनाडा ने भारत के उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को जांच में ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ बताया था, जिससे बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

भारत ने इन आरोपों को “बेतुका” और “प्रेरित” बताते हुए सिरे से खारिज किया था और ओटावा पर देश में चरमपंथी एवं भारत-विरोधी तत्वों को जगह देने का आरोप लगाया था।

ब्रीफिंग के दौरान कुमारन ने भारत और कनाडा के बीच वर्तमान सुरक्षा सहयोग पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक 18 सितंबर 2025 को दिल्ली में और 7 फरवरी 2026 को ओटावा में हुई थी। दोनों पक्षों ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए साझा कार्ययोजना पर सहमति जताई है।

उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के बीच आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्यसमूह सक्रिय है और एक कांसुलर संवाद तंत्र भी मौजूद है, जिसमें प्रत्यर्पण, लुकआउट और सर्कुलर नोटिस जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है। अगले कुछ महीनों में कांसुलर डायलॉग का अगला दौर आयोजित किया जाएगा।

कुमारन ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने सुरक्षा और कानून प्रवर्तन समन्वय अधिकारियों की नियुक्ति पर सहमति जताई है, ताकि द्विपक्षीय संचार को सुगम बनाया जा सके और आपसी हित के मुद्दों, जैसे फेंटानिल प्रीकर्सर समेत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और ट्रांसनेशनल संगठित आपराधिक नेटवर्क पर समयबद्ध सूचना साझाकरण सुनिश्चित हो सके।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

Read Next

एमिरेट्स और एतिहाद ने दुबई एयरपोर्ट से शुरू कीं सीमित उड़ान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com