मोदी का अखिलेश पर तंज, बोले, ‘उनका काम फीता काटना, हमारा काम परियोजना को पूरा कराना’

बलरामपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा जब मैं दिल्ली से आ रहा था तो सोच रहा था कि अभी कोई कहेगा कि इसका फीता तो उसने ही काट दिया था तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि उनका काम फीता काटना है और हमारा परियोजनाओं को पूरा करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कहा कि सरयू नहर परियोजना में जितना काम 5 दशक में हो पाया था, उससे ज्यादा काम हमने 5 साल से पहले करके दिखाया है। यही डबल इंजन की सरकार है। यही डबल इंजन की सरकार के काम की रफ्तार है।

मोदी ने कहा कि पहले की सरकार माफियाओं को संरक्षण देती थी। अब उनके ऊपर बुलडोजर चल रहा है। पहले महिलाएं घर से बाहर निकलने से पहले सौ बार सोचती थीं पर अब अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचता है। अब अपराधी जेल में दुबक कर रहता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि पीएम आवास योजना के तहत दिये जाने वाले घर महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं। उनके लिए शौचालय बनाए, घरों में बिजली कनेक्शन दिया और रसोई गैस दी।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद है कि देश के धन, समय और संसाधनों का दुरुपयोग होता है। 50 साल पहले शुरू हुई इस योजना की लागत 100 करोड़ रुपये थी पर आज पूरा होने तक 10 हजार करोड़ की लागत हो गई है। ये व्यर्थ हुआ धन और समय जनता का है। पहले की सरकारों की लापरवाही के कारण इस परियोजना की लागत 100 गुना ज्यादा बढ़ गई है।

मोदी ने कहा कि इस परियोजना से किसानों के खेतों की प्यास बुझेगी और हमारी संस्कृति में कहा भी जाता है कि अगर किसी प्यासे को पानी पिला दिया तो बड़ा पुण्य होता है। यह परियोजना किसानों की बड़ी जरूरत को पूरा करेगी। यह दिखाता है कि अगर सरकार की सोच ईमानदार हो तो काम दमदार होता है।

कहा कि जब भी हम अयोध्या में राम मंदिर की बात करेंगे, बलरामपुर रियासत (पूर्ववर्ती) के महाराजा पटेश्वरी प्रसाद सिंह साहब के योगदान का उल्लेख किया जाएगा। साथ ही पीएम ने कहा कि बलरामपुर के लोग पारखी हैं, उन्होंने नानाजी देशमुख और अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में 2 भारत रत्न दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी वीर योद्धाओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन, प्रत्येक देशभक्त के लिए एक क्षति है। वह बहादुर थे और उन्होंने देश के सशस्त्र बलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, देश इसका गवाह है।

मोदी ने कहा कि एक सैनिक केवल तब तक सैनिक नहीं रहता जब तक वह सेना में रहता है। उनका पूरा जीवन एक योद्धा का है। वह हर पल अनुशासन और देश के गौरव के लिए समर्पित हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जहां भी होंगे, आने वाले दिनों में वे भारत को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ते देखेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बचाने के लिए डॉक्टर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। मैं मां पटेश्वरी से उनकी जान बचाने की प्रार्थना करता हूं। राष्ट्र उनके परिवार के साथ खड़ा है। देश भी उन वीर जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है।

–आईएएनएस

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

नई दिल्ली । इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने...

तमिलनाडु सरकार फरवरी अंत तक 10 लाख छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप

चेन्नई । तमिलनाडु सरकार की कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस योजना का पहला चरण फरवरी अंत तक पूरा होगा।...

भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने न्यू ईयर ईव को दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) के साथ...

नोएडा: नववर्ष के जश्न में नहीं आएगी कोई बाधा, फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट

नोएडा । नए साल के स्वागत को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस के साथ-साथ फायर विभाग ने भी किसी भी आपात...

editors

Read Previous

लखीमपुर खीरी हिंसा: अमित शाह से मिले अजय मिश्रा

Read Next

लालू प्रसाद में दलितों को ठगने का स्वभाव – जदयू अध्यक्ष

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com