‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ काफी चर्चाओं में है, जिसका इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ के ट्रेलर में रहस्यमयी और जादुई दुनिया की झलक देखने को मिलती है। शुरुआत से ही माहौल थोड़ा डार्क और सस्पेंस से भरा नजर आता है। ट्रेलर में घने जंगल, पुराने समय के गांव और रहस्यमयी शक्तियां आदि को दिखाया जाता है, जो कहानी को और भी रोचक बनाते हैं। विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड म्यूजिक मिलकर एक ऐसा माहौल तैयार करते हैं, जो दर्शकों को पूरी तरह कहानी में खींच लेता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कहानी का मुख्य किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है, जिसके पास असाधारण शक्तियां हैं। वह बुरी ताकतों से लड़ता है और लोगों की मदद करता है। कुछ सीन में जादू-टोना, रहस्यमयी मंत्र और खतरनाक आत्माओं से टकराव को दिखाया गया है, जिससे फिल्म का फैंटेसी और थ्रिलर दोनों पहलू मजबूत नजर आते हैं।

इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी, जयसूर्या और प्रभुदेवा जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अनुष्का शेट्टी मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, प्रभुदेवा देवा फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन रोजिन थॉमस ने किया है और इसे प्रोड्यूस गोकुलम गोपालन ने किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट काफी बड़ा है और इसमें नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन गई है। इसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है, ताकि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों तक पहुंचे।

–आईएएनएस

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

शिल्पा शेट्टी ने बताया रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का सही तरीका, गिनाए कई फायदे

नई दिल्ली । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com