यूरोपीय बिरादरी की इजरायल से अपील, ‘ गाजा में दिखाएं संयम, अपनी वर्तमान नीति को बदले देश’

ब्रुसेल्स । इजरायल जैसे-जैसे गाजा पट्टी पर अपना सैन्य अभियान तेज करता जा रहा है। यूरोपीय नेताओं की चिंता बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में यूरोपीय नेताओं ने इजरायल से “अपनी वर्तमान नीति को बदलने” का आग्रह किया है और मानवीय आधार पर हस्तक्षेप की मांग की है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “गाजा में हो रहे घटनाक्रम से ‘स्तब्ध’ हूं।” इजरायल सरकार से हिंसा को समाप्त करने, नाकाबंदी हटाने और मानवीय सहायता तक सुरक्षित, त्वरित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कोस्टा ने कहा, “गाजा में जो हो रहा है, वह एक मानवीय त्रासदी है। लोगों को कुचला और सैन्य बल के अधीन किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कानून का व्यवस्थित रूप से उल्लंघन किया जा रहा है।” उन्होंने युद्धविराम और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

नॉर्वे, आइसलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, माल्टा, स्लोवेनिया और स्पेन ने शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में इसी तरह का रुख अपनाया।

बयान में कहा गया, “गाजा में हमारी आंखों के सामने हो रही मानव निर्मित तबाही के सामने चुप नहीं रहेंगे।” 50,000 से अधिक लोगों की मृत्यु पर प्रकाश डालते हुए, देशों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया गया तो आने वाले दिनों और सप्ताहों में कई और लोग भुखमरी का सामना कर सकते हैं।

बयान में इजरायल सरकार से “अपनी वर्तमान नीति को तुरंत बदलने”, नाकाबंदी को पूरी तरह से हटाने और गाजा में तेजी से, बिना किसी बाधा के मानवीय पहुंच की अनुमति देने का आह्वान किया गया।

उन्होंने दो-राज्य समाधान और फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की, और शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के ढांचे के भीतर और क्षेत्रीय भागीदारों के साथ सहयोग करने का वचन दिया।

शनिवार को बगदाद में 34वें अरब लीग शिखर सम्मेलन में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने “गाजा में नरसंहार” को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का आह्वान किया।

सांचेज ने कहा कि विश्व नेताओं को “गाजा में नरसंहार को रोकने के लिए इजरायल पर दबाव बढ़ाना चाहिए, खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा हमें दिए गए माध्यमों से।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दो-राज्य समाधान का कार्यान्वयन ही शांति का एकमात्र रास्ता है।

इटली की विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने भी इजरायल की कार्रवाई की आलोचना की। शनिवार को, उन्होंने युद्धविराम और दो-राज्य समाधान के लिए इटली की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “अब युद्ध समाप्त करने का समय आ गया है, आबादी थक चुकी है, वे अब लगातार हमलों का विरोध नहीं कर सकते हैं।”

–आईएएनएस

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

admin

Read Previous

बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं : तेजस्वी यादव

Read Next

पाकिस्तान चला रहा आतंकवाद की विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी : तरुण चुघ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com