रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी कीव में ही दागी गईं। इन हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि कीव में 35 लोग घायल हुए हैं। जबकि, पूरे देश में 53 लोगों के घायल होने की खबर है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर बताया, ”कीव में रूसी हमलों के बाद की स्थिति से निपटने का काम लगातार जारी है। यही हाल खार्किव में भी है। बीती रात रूस ने केवल राजधानी कीव पर ही 60 से अधिक मिसाइलें दागीं। पूरे यूक्रेन में कुल मिलाकर 70 मिसाइलें और 611 ड्रोन छोड़े गए।”

राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने बताया क‍ि फिलहाल जानकारी के अनुसार, कीव में 35 लोग घायल हुए हैं। पूरे देश में 53 लोग घायल हुए हैं और रूस के इस बड़े हमले में 11 लोगों की मौत की खबर है। मैं सभी पीड़ित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा क‍ि रूसी हमले के कारण कीव-पेचेर्स्क लावरा में स्थित डॉर्मिशन कैथेड्रल में आग लग गई। इस चर्च का इतिहास 11वीं सदी का है। आज की स्थिति में यह ईसाई संस्कृति के खिलाफ रूस की ओर से किए गए सबसे बड़े अपराधों में से एक माना जा सकता है। राज्य आपातकालीन सेवा ने कैथेड्रल की छत पर लगी आग को बुझा दिया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि खार्किव में रूस ने फिर से उन बचावकर्मियों को निशाना बनाया जो एक औद्योगिक परिसर पर हुए हमले के बाद लगी आग बुझाने का काम कर रहे थे। फिलहाल, यह पुष्टि हुई है कि दुखद रूप से पांच लोगों की मौत हो गई है। मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

नीपर में रूस ने रेलवे स्टेशन, एक कॉलेज और औद्योगिक स्थलों को निशाना बनाया है। इसके अलावा कई अन्य शहरों और समुदायों पर भी हमले हुए। कीव, नीपर, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया, सुमी और मायकोलाइव क्षेत्र भी हमलों की चपेट में आए।

एक अन्‍य ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में जेलेंस्‍की ने कहा, ”अभी कीव में (लावरा और मिस्टेत्स्की आर्सेनल में) बचाव कर्मियों ने आग बुझा दी है। मैं उन सभी सेवाओं का आभारी हूं जो गोलाबारी वाली जगहों पर काम कर रही हैं, और उन सभी का भी, जो मदद कर रहे हैं। यह पुष्टि हो गई है कि दो रूसी ड्रोनों ने जानबूझकर शहर के उस हिस्से को निशाना बनाया जहां लावरा और मिस्टेत्स्की आर्सेनल स्थित हैं।”

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा क‍ि हम रूस के इस हमले के नतीजों और इसके जवाब में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। यह जरूरी है कि देशों के नेता, जन-नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठन चुप न रहें। मैंने यूक्रेन के विदेश मंत्रालय और अपनी पूरी राजनयिक टीम को निर्देश दिया है कि वे आज सहयोगियों के साथ सभी संपर्कों को पूरी तरह सक्रिय करें, ताकि इस हफ्ते और अगले हफ्ते होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से हमारी सुरक्षा को मजबूत करने और इस युद्ध के लिए रूस पर वैश्विक दबाव बनाने में वास्तविक नतीजे मिल सकें। रूस के इस हमले का उचित जवाब दिया जाना जरूरी है।

उन्‍होंने कहा क‍ि रूस इस तरह दुनिया को दिखा रहा है कि वह युद्ध जारी रखने का इरादा रखता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि इस समय शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हो रहे जी-7 देशों की ओर से ठोस और निर्णायक प्रतिक्रिया आए। आक्रामक देश पर और अधिक दबाव बनाया जाए तथा यूक्रेन को हवाई सुरक्षा के लिए, खासकर एंटी-बैलिस्टिक सिस्टमों के रूप में, और अधिक सहायता दी जाए। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जो हमारी ज‍िंदगियों की रक्षा करने में मदद कर रहे हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

Read Next

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com