उत्तर प्रदेश में हरियाली का दायरा 127 किलोमीटर बढ़ा

Tree being cut down. (File Photo: IANS)

लखन: उत्तर प्रदेश में हरियाली का दायरा (ग्रीन कवर ) बढ़ा है। बीते चार वर्षो से प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कराए गये रिकॉर्ड पौधरोपण से सूबे के वनावरण और वृक्षावरण दोनों में वृद्धि हुई है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट 2019 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में वनावरण में 127 किलोमीटर की वृद्धि हुई है। जंगल के अलावा भी कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में पेड़-पौधों की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश का वृक्षावरण राष्ट्रीय औसत 2.89 फीसद की तुलना में 3.05 फीसद हो गया है।

राज्य में हरियाली के बढ़े दायरे का श्रेय सूबे के वनाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को दे रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार राज्य में हरियाली के दायरे को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर ही हर वर्ष पौधरोपण के लक्ष्य को बढ़ाया गया। इसके चलते ही वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2020 तक विभिन्न प्रजातियों के 65.94 करोड़ पौधे लगाए गए। और अब 30 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण दिवस और ऐसे ही अन्य अवसरों पर लगने वाले पौधों की संख्या इसके अतरिक्त है। इस तरह इस साल मिशन 30 करोड़ के इन पौधों की संख्या को जोड़ दें तो यह संख्या सौ करोड़ के करीब होगी। राज्य में लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था भी सरकार ने सुनिश्चित की। ऐसे प्रयासों के चलते ही सूबे में हरियाली का दायरा बढ़ा है।

पर्यावरण विशेषज्ञ संजय कुमार के अनुसार, “अब उत्तर प्रदेश में कुल वनावरण 14,806 वर्ग किमी. (6.15 प्रतिशत) हो गया है। बीते चार सालों से प्रदेशभर में कराए जा रहे पौधारोपण के चलते वन क्षेत्रों में 25 प्रतिशत हरियाली बढ़ी है। यही नहीं, पर्यावरण के साथ भूमि संरक्षण, जलस्तर व मृदा आदि में भी काफी सुधार हुआ है। पिछले चार सालों के अंदर प्रदेशभर में विभिन्न प्रजातियों के जो करोड़ों पौधे लगाए गए हैं, उसके चलते प्रदेश में हरियाली का क्षेत्र बढ़ा है। तराई वाले क्षेत्रों के अलावा लखनऊ, चित्रकूट, मीरजापुर, सोनभद्र समेत अन्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ी है। ऐसे ही पौधारोपण का कार्यक्रम चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में हरियाली ही हरियाली दिखेगी।”

पर्यावरण विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि प्रदेशभर में पौधारोपण से वन क्षेत्रों में जंगली पशु पक्षी की संख्या बढ़ी है। जंगलों के वीरान होने के चलते तेजी से गायब हो रहे पशु-पक्षी हरियाली लौटने पर दोबारा लौटने लगे हैं। इसमें भालू, मोर, लकड़हारा समेत अन्य पशु पक्षी शामिल हैं। पौधारोपण से भू-संरक्षण भी हुआ है। पर्यावरण में सुधार होने से हुई अच्छी बारिश के चलते जलस्तर में बढ़ोत्तरी में हुई है। मृदा में सुधार आया है। सबसे बड़ी बात ये है कि वे पौधारोपण के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है।

इस बार पौधरोपण अभियान को सौ फीसद सफल बनाने के साथ ही पौधों की सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। वन विभाग इसकी नोडल एजेंसी है। 26 अन्य विभाग इसमें सहयोग कर रहे हैं। इन विभागों को कुल 19.20 करोड़ पौध रोपड़ का लक्ष्य दिया गया है। बाकी 10.80 करोड़ पौधे वन विभाग लगाएगा। कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार हर जिले में लोगों की मांग के अनुसार समय से पौधे उपलब्ध हों, इसके लिए वन विभाग की 1813 पौधशालाओं में 42.17 करोड़ पौध तैयार किए जा चुके हैं।

इसके अलावा रेशम और उद्यान विभाग भी अपनी नर्सरियों में पौधे तैयार किए हैं। सरकारी विभागों, विभिन्न अदालतों के परिसर, किसानों, संस्थाओं, व्यक्तियों, निजी और सरकारी स्कूलों, केंद्र सरकार के उपक्रमों, स्थानीय निकायों, रेलवे, रक्षा, औद्योगिक इकाइयों, सहकारी समितियों को पहले की तरह वन विभाग नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा। पारदर्शिता के लिए जो विभाग पौधे लगाएगा वह उस जगह की जिओ टैंगिग भी कराएगा।

–आईएएनएस

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए...

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।...

दिल्ली में एक्यूआई 450 के पार, एनसीआर में जीआरएपी-4 इमरजेंसी पाबंदियां लागू

नई दिल्ली । ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत सख्त प्रदूषण नियमों के लागू होने के बाद, रविवार को दिल्ली भर में इमरजेंसी पाबंदियां लगा दी गईं...

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ युद्ध, मेट्रो को बनना होगा मॉडल एजेंसी: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभिन्न निर्माण स्थलों पर प्रभावी धूल...

‘प्रदूषण के कारण छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग बेहद परेशान’, सोनिया गांधी बोलीं- कदम उठाए सरकार

नई दिल्ली । 'इंडिया' गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने...

दिल्ली की आबोहवा में सुधार के बाद ग्रैप-3 की पाबंदियां हटी : पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज धूप और हवा की गति बढ़ने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को...

दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर...

admin

Read Previous

केरल की 49 आईटी कंपनियां दुबई जीआईटीएक्स ग्लोबल में लेंगी हिस्सा

Read Next

राजस्थान में एसडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावित जिलों से 161 लोगों को बचाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com