मां बनने के बाद घर पहुंचीं श्रद्धा आर्या, हुआ शानदार स्वागत

मुंबई । हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनीं अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अस्पताल से डिस्चार्ज हो घर पहुंचीं। इस दौरान उनका स्वागत कैसे किया गया ये उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया। आर्या ने उन पलों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक शॉर्ट वीडियो साझा किया। इसमें उनकी सोसाइटी रोशनी से जगमगाती दिखी । कार में बैठी अभिनेत्री ने प्रशंसकों को सोसाइटी के सजावट की झलक दिखाने के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

वीडियो के साथ श्रद्धा आर्या ने कैप्शन में लिखा, “ ऐसा लग रहा है, जैसे हर कोई हमारे घर पहुंचने का जश्न मना रहा है।“ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने घर डबल खुशियां आने की खबर प्रशंसकों को सुनाई थी। ‘कुंडली भाग्य’ अभिनेत्री ने 29 नवंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “दो छोटी खुशियों ने हमारे परिवार को पूरा कर दिया है। हमारा दिल खुशियों से भर गया है।”

इसके साथ अभिनेत्री ने बच्चों को गोद में उठाए एक शॉर्ट भी साझा किया था। शॉर्ट वीडियो में अभिनेत्री अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए प्यार से दुलारती नजर आई थीं, उनके आप-पास ढेर सारे गुब्बारे दिखाई दिए और उस पर बच्चों की बर्थ डेट 29 नवंबर 2024 लिखा दिखाई दिया था।

श्रद्धा आर्या की गिनती टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में की जाती है। ‘प्रीता’ फेम अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के ‘इंडियाज बेस्ट सिने स्टार्स की खोज’ से की थी। इसके बाद वह हॉरर ‘श्श्श्श, फिर कोई है भूत बंगला’, ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘अमृत मंथन’, ‘जुनून : ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘कसम तेरे प्यार की’ में काम कीं। उन्होंने ‘मजाक मजाक में’ को होस्ट भी किया है।

‘कुंडली भाग्य’ सीरियल से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। शो में उनके किरदार का नाम ‘प्रीता करन लूथरा’ था। श्रद्धा आर्या ‘एंटरटेनमेंट की रात’, ‘नच बलिए 9’ के साथ रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी : खतरा खतरा खतरा’ में भी भाग ले चुकी हैं।

श्रद्धा आर्या ने राहुल नागल से 21 नवंबर 2021 में शादी रचाई थी। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से खुशी साझा की थी। श्रद्धा ने प्रग्नेंसी की वजह से शो ‘कुंडली भाग्य’ को अलविदा कह दिया था।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था और शो के साथ अपने लगाव के बारे में भी बात की थी।

–आईएएनएस

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई । अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में...

कबाड़ की दुकान से 200 पुराने टायर मंगवाकर किया था शाहरुख खान का फोटोशूट : डब्बू रत्नानी

मुंबई । मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी अपने सेलिब्रिटीज के बेहतरीन फोटोशूट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभिनेत्री पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने...

‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए फिर साथ आए शेखर कपूर और एआर रहमान; फिल्म को-प्रोड्यूस भी करेंगे

मुंबई । मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने आगामी फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में संगीतकार न सिर्फ...

admin

Read Previous

भूकंप के तेज झटकों से दहला कैलिफोर्निया, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.0

Read Next

आरबीआई ने जीडीपी विकास दर अनुमान को घटाकर 6.6 प्रतिशत किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com