भूकंप के तेज झटकों से दहला कैलिफोर्निया, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.0

लॉस एंजेल्स । उत्तरी कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद अस्थायी रूप से सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। उत्तरी कैलिफोर्निया और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के कुछ तटीय क्षेत्रों को खाली भी कराना पड़ा।

युनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक नॉर्दर्न कैलिफोर्निया के तटीय क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 दर्ज की गई। भूकंप के यह झटके स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार की सुबह 10.44 बजे महसूस किए गए हैं। शुरुआत में इसकी तीव्रता 6.6 बताई गई लेकिन बाद में इसे अपग्रेड कर 7.0 बताया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र 0.6 किलोमीटर की गहराई पर था।

ये उत्तरी कैलिफोर्निया के हम्बोल्ट काउंटी के 1,000 से अधिक की आबादी वाले शहर फर्नडेल से लगभग 100 किमी उत्तर-पश्चिम में के एक तटीय क्षेत्र में आया।

भूकंप आने के कुछ ही मिनटों बाद यूएस नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) द्वारा कैलिफोर्निया के 5.3 मिलियन लोगों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया जो मामूली नुकसान को लेकर सतर्क करता है। हालांकि बाद में इसे वापस भी ले लिया गया।

भूकंप के झटकों का असर सैन फ्रांसिस्को तक भी पहुंचा। जिसकी वजह से (सैन फ्रांसिस्को बे एरिया) सैन फ्रांसिस्को और ऑकलैंड को जोड़ने वाली पानी के नीचे की सुरंग के माध्यम से गुजरने वाली सभी पारागमन सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

इसके अतिरिक्त, नॉर्दन कैलिफोर्निया के निवासियों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के तेज झटके महसूस किए। बारह से ज्यादा बार झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई है।

–आईएएनएस

तमिलनाडु में विजय ने हासिल किया विश्वास मत, 144 विधायकों का मिला साथ

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार पास हो गई है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सीएम को 144 विधायकों का...

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, टीवीके विधायक फ्लोर टेस्ट में भाग ले सकेगा

नई दिल्ली । तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र से एक वोट से मिली जीत को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी तरह...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, मंत्रियों और अधिकारियों के विदेश दौरे किए रद्द

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के आधार पर महाराष्ट्र के मंत्रियों और अधिकारियों के पहले से मंजूर विदेश दौरों को रोक दिया गया है। अब अंतरराष्ट्रीय सहयोग से...

‎बिहार: गोपालगंज में आर्केस्ट्रा समूहों पर पुलिस ने की छापेमारी, 40 लड़कियों को कराया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार ‎

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र में विभिन्न आर्केस्ट्रा समूहों पर छापे मारकर पुलिस ने 40 से अधिक नाबालिग लड़कियों को शोषण और यातना से मुक्त...

झारखंड के धनबाद में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अपराधी-आतंकी-पुलिस गठजोड़ हावी: बाबूलाल मरांडी

धनबाद । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को धनबाद में आयोजित...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के लिए 9 वकीलों को न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दी

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नौ वकीलों को कलकत्ता हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।...

प्रधानमंत्री की जन-अपील के आलोचनकों को भाजपा का जवाब, विपक्ष पर साधा निशाना

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री की जन अपील, राष्ट्रीय एकता बनाम विपक्ष की आलोचना, आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की खरीद...

तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा को यूरिन से जुड़ी समस्या के चलते दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने यह भी बताया...

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो के बंटवारे की खबर सामने आई है। दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशुधन...

एनआईटी-रायपुर भर्ती अलर्ट: सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कई पदों पर भर्ती जारी, इंटरव्यू 25 मई को

रायपुर । राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर ने तय अवधि के लिए विभिन्न विभागों में सॉफ्टवेयर डेवलपर सहित कुल 6 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन...

देश में 60 दिनों का तेल व गैस, 45 दिनों का रसोई गैस व 703 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार

नई दिल्ली । भारत में ईंधन, यानी पेट्रोल-डीजल व गैस, का पर्याप्त भंडार है। देश में फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार, 60 दिनों का प्राकृतिक गैस भंडार, तथा...

तेलंगाना सीएम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे के खिलाफ पॉक्सो मामले में जांच के निर्देश दिए

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ के खिलाफ दर्ज पॉक्सो...

admin

Read Previous

संभल : जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा-व्यवस्था सख्त , ड्रोन से हो रही निगरानी

Read Next

मां बनने के बाद घर पहुंचीं श्रद्धा आर्या, हुआ शानदार स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com