प्रतिभा रांटा ने ‘लापता लेडीज’ में मौका देने के लिए किरण राव को दिया धन्यवाद

मुंबई । कॉमेडी ड्रामा “लापता लेडीज” को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुने जाने पर अभिनेत्री प्रतिभा रांटा ने फिल्म निर्माता किरण राव को मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।

“लापता लेडीज” में जया की भूमिका निभाने वाली प्रतिभा ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों स्पर्श और नितांशी गोयल के साथ फिल्म की कई तस्वीरें शेयर की।

इंस्टाग्राम पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, ”कल का दिन जीवन के सबसे खास दिनों में से एक रहा। हमारी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर में भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। किरण मैडम, आपके समर्थन और मुझे यह मौका देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। जश्न मनाना बंद नहीं कर सकते।”

सोमवार को नितांशी ने भी अपनी फिल्म का जश्न मनाने के लिए किरण के साथ तस्वीरें शेयर की।

उन्‍होंने लिखा, “फूल इंग्लिश में बताएं? बहुत खुश और आभारी महसूस कर रही हूं कि लापता लेडीज ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री है, कलाकंद बनाने जा रही हूं आप सबके लिए..आपकी फूल।

23 सितंबर को कॉमेडी ड्रामा “लापता लेडीज” को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ऑस्कर 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना और प्रस्तुत किया गया।

ऑस्कर मार्च 2025 में आयोजित होने वाला है। यह फिल्म 29 फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही थी, जिनमें “एनिमल”, “किल”, “कल्कि 2898 ई.डी.”, “श्रीकांत”, “चंदू चैंपियन”, “जोरम”, “मैदान”, “सैम बहादुर”, “आर्टिकल 370”, मलयालम फिल्म “आट्टम” और पायल कपाड़िया की “ऑल वी इमेजिन एज लाइट” शामिल है।

असमिया निर्देशक जाह्नू बरुआ की अध्यक्षता में, 13 सदस्यीय चयन जूरी ने “लापता लेडीज” पर फैसला किया। इस फिल्‍म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन ने अभिनय किया है।

“लापता लेडीज” का निर्माण किरण राव, आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।

“लापता लेडीज” को मार्च 2024 में रिलीज किया गया। इस फिल्‍म ने सिनेमाघरों में 100 से अधिक दिनों तक दर्शकों को आकर्षित किया। इसके बाद ओटीटी पर भी इसे दर्शकों का खूब प्‍यार मिला।

यह फि‍ल्म दो दुल्हनों की कहानी पर आधारित है। यह स्लाइस-ऑफ-लाइफ कॉमेडी है। इस कहानी में एक ही ट्रेन में सफर कर रही दो दुल्हनें आपस में बदल जाती हैं। एक किसी दूसरे दूल्हे के साथ उसके घर चली जाती है, वहीं एक रेलवे स्‍टेशन पर ही रुककर अपने पति का इंतजार करती है।

यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है।इसकी पटकथा बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है। इसकी कहानी और संवाद स्नेहा देसाई ने लिखे हैं, जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा ने लिखे हैं।

–आईएएनएस

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया ‘आर्टिकल 15’ का अनुभव

मुंबई । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। आईएएनएस को...

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

चेन्नई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया...

बंगाल शपथ ग्रहण: मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी...

admin

Read Previous

कपिल शर्मा के शो में करण जौहर ने कहा, ‘उन्‍हें रातों को नींद नहीं आती’

Read Next

पेरिस फैशन वीक में आलिया ने गौरव गुप्ता की डिजाइनर ड्रेस में बिखेरा जलवा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com