पेरिस फैशन वीक में आलिया ने गौरव गुप्ता की डिजाइनर ड्रेस में बिखेरा जलवा

मुंबई | बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट पेरिस फैशन वीक में डेब्यू के दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जहां वह मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता की डिजाइन की गई ड्रेस में नजर आईं।

अभिनेत्री ने पैलेस गार्नियर में “वॉक योर वर्थ” शो के दौरान अमेरिकी स्टार एंडी मैकडॉवेल के साथ रनवे पर कदम रखा। भारतीय अभिनेत्री ने डिजाइनर के ‘कुटोर कलेक्शन 2024 अरुणोदय’ में ब्लैक वेलवेट फ्लेयर्ड पैंट के साथ मेटल-कास्ट सिल्वर ब्रेस्टप्लेट पहना था।

गुप्ता की डिजाइनर ड्रेस पहनने वाली मशहूर हस्तियों की सूची में बेयोंसे, पेरिस हिल्टन, मिंडी कलिंग, एंजेला बैसेट, प्रियंका चोपड़ा जोनास, कृति सनोन, जान्हवी कपूर, करीना कपूर खान, शकीरा, जेना ओर्टेगा, जूनियर एनटीआर, बेबे रेक्सा, शेरोन स्टोन, जीना ओर्टेगा, शेरोन स्टोन, अशांति, लुइस फोंसी, लिज़ो, काइली मिनोग, मेगन थी स्टैलियन और सवेती जैसे नाम शामिल हैं।

आलिया ने 20 सितंबर को अपने पिता-निर्देशक महेश भट्ट के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ कुछ अनदेखी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं।

जल्द ही आलिया “जिगरा” में दिखेंगी। निर्देशक वासन बाला द्वारा निर्देशित ‘जिगरा’ फिल्म के टीजर ने अपने पावर-पैक सेटअप के साथ इंटरनेट को पूरी तरह हिला दिया है। इसमें आलिया अपने भाई को बचाने के लिए एक्शन करती दिखेंगी।

एक्शन थ्रिलर फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी स्टारर- ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘जिगरा’ में वेदांग रैना, मनोज पाहवा, राहुल रवींद्रन और राहुल नंदा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इसके अलावा, आलिया शिव रवैल द्वारा निर्देशित ‘अल्फा’ में ‘मुंज्या’ फेम अभिनेत्री शारवरी वाघ के साथ भी नजर आएंगी। ‘अल्फा’ ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की पहली महिला-आधारित जासूसी थ्रिलर है। इस परियोजना को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

–आईएएनएस

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

आज दोबारा रिलीज होगा बादशाह का ‘टटीरी फिर से’ गाना, जानें महाभारत काल से कनेक्शन

मुंबई । पंजाबी गायक बादशाह इन दिनों अपने गाने 'टटीरी फिर से' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। बैन होने के बाद सिंगर आज फिर से गाने में बदलाव के...

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में...

admin

Read Previous

प्रतिभा रांटा ने ‘लापता लेडीज’ में मौका देने के लिए किरण राव को दिया धन्यवाद

Read Next

गौतम अदाणी ने बॉम्बार्डियर के सीईओ के साथ एविएशन सेक्टर में साझेदारी पर चर्चा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com