चेन्नई: सरकार एनीमेशन फ़िल्म टेक्नॉलजी को बढ़ावा देने के लिए जल्द की एक विश्वस्तरीय शिक्षा संस्थान मुंबई में खोलेगी।
यह जानकारी केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन ने आज चेन्नई में साउथ इंडियन फ़िल्म चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की बैठक में दी।उन्होंने बताया कि सरकार विश्वस्तरीय एनिमेशन एन्ड विसुअल इफ़ेक्ट संस्थान बनायेंगीं।इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ एक करार भी हो चुका है।
उन्होंने बताया कि फ़िल्म निर्माण उद्योग की सुविधा के लिए सिंगल विण्डो पोर्टल खोल दिया गया है ताकि भारत मे कहीं भी फ़िल्म शूटिंग के लिए सभी विभागों से अनुमति मिल सके।उन्होंने इस पोर्टल को भी लांच किया।
फ़िल्म उद्योग के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया जिसमें कोविड के दौरान फ़िल्म उद्योग की समस्याओं को सुलझाने पशु कल्याण बोर्ड और निजता तथा दोहरे कराधान के मुद्दे शामिल हैं
फ़िल्म प्रत्यपन बोर्ड में पशु कल्याण से जुड़े एक व्यक्ति को सदस्य बनने सेंसर बोर्ड ट्रिब्यूनल गठित करने और फ़िल्फ़ फेयर अवार्ड से पुरस्कृत फिल्मों को दूरदर्शन पर दिखने आदि की भी मांग की गई।
इस बीच सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चन्द्र ने प्रस्तावित संस्थान के स्थल का आज दौरा किया जोफ़िल्म सिटी के पास बीस एकड़ में फैला है।उन्होंने मुम्बई आई आई टी के निदेशक एवम सम्बंधित लोगों से विचार विमर्श किया
——- इंडिया न्यूज स्ट्रीम