रैपर शुभनीत के इंदिरा गांधी से जुड़ी हुडी दिखाने पर बवाल, कंगना रनौत बोलीं- ‘शर्म आनी चाहिए’


मुंबई: हाल ही में रिलीज फिल्म ‘तेजस’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पंजाबी-कनाडाई रैपर शुभनीत सिंह पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल, शुभ एक बार फिर विवादों में हैं। रैपर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक हुडी दिखाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि हुडी पर भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की उनके बॉडीगार्ड्स सतवंत सिंह और बेअंत सिंह द्वारा हत्या की घटनाओं का ग्राफिक प्रिंट था।

एक इंटरनेट यूजर ने इवेंट का लो क्वालिटी वीडियो शेयर किया, जिसमें शुभ हुडी दिखाते नजर आ रहे है। यूजर ने कैप्शन में लिखा, ”खालिस्तानी सिंगर शुभ ने लंदन में पंजाब के नक्शे पर उनकी हत्या की तस्वीर और तारीख वाली हुडी पहनकर इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन किया। इससे पहले, जब उन्होंने भारत का विकृत नक्शा पोस्ट किया था, तो कांग्रेस और वामपंथी इकोसिस्टम ने उनका भरपूर बचाव किया था।”

वीडियो को रीट्वीट करते हुए, कंगना ने शुभ की आलोचना करते हुए लिखा, ”उन लोगों द्वारा एक वृद्ध महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मनाया जा रहा है, जिन्हें उसने अपना रक्षक बनाया था। जब आप पर सुरक्षा का भरोसा किया गया, लेकिन आपने उस भरोसे और विश्वास का फायदा उठाया और उसी हथियार से उन्हें मार दिया, जिससे उनकी हिफाजत करनी थी तो यह बहादुरी का नहीं, बल्कि कायरता से भरा शर्मनाक काम है।”

उन्होंने आगे लिखा, ”किसी को वृद्ध महिला पर इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर शर्म आनी चाहिए, जो निहत्थी और अनजान थी, एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थी। इसमें महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है शुभम जी। शर्म आनी चाहिए।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

इज़राइल ने गाजा में सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर किया हमला

Read Next

पुराने संसद भवन पर लगाया गया ‘संविधान सदन’ नाम का नया बोर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com