इंटरनेट पर आप पाइरेटेड फ़िल्म आज से नहीं देख पाएंगे पाईरेसी से 20 हज़ार करोड़ का सालाना नुकसान

नई दिल्ली: देश में पाईरेसी फ़िल्मों  की  बाढ़ को देखते हुए  सरकार ने आज से इंटरनेट पर पाई रेटेड  फिल्मों  के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

इस समय देश में पाइरेटेड फिल्मों का सालाना कारोबार बीस हज़ार करोड़ रुपए का है।

अब तक पाइरेसी के मामले में  कॉपी राइट  कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत  अदालत के आदेश के बाद पाइरेटेड फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगती थी लेकिन पिछले दिनों दिनों  नया सिनेमेट्रोग्राफ एक्ट के ससद में पारित होने के बाद सरकार ने पाइरेटेड फिल्मों को दिखाने वाले लिंकों को फ़िल्म निर्माताओं की शिकायत पर बैन करने का फैसला  किया है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज पत्र कारों को बताया कि  सरकार ने13 नोडल अधिकारियों को  नियुक्त किया है।अगर किसी फिल्म निर्माता को शिकायत है कि उसकी फ़िल्म का पाइरेटेड एडिशन  इंटरनेट पर किसी वेबसाइट , यूट्यूब ,  इंस्टाग्राम टेलीग्राम  आदि पर दिखाई जा रही है तो उस के लिंक को बैन कर दिया जाएगा जिससे कोई व्यक्ति उसे देख नहीं सकेगा।

उन्होंने बताया कि यह नियम 60 साल से अधिक पुरानी फिल्मों पर लागू नहीं होगा क्योंकि उन पर कॉपी राइट नियम लागू नहीं होता ।कापी राइट की अवधि 60 साल की होती है।

सरकार ने आज इसके लिए एक शिकायत का प्रारूप भी जारी किया जिसमें पाइरेसी की शिकायत ऑनलाइन या ऑफलांइन की जा सकती है।इसे मंत्रालय के संयुक्त सचिव पृथुल कुमार् निदेशक आर्मस्ट्रॉन्ग पेम ,सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफिकेशन के  सी ई ओ रविन्द्र भास्कर  के अलावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफिकेशन के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को शिकायत की जा सकती है।शिकायत सही होने पर 48 घण्टे के भीतर इंटरनेट पर उस फिल्म के लिंक को ब्लॉक कर दिया जाएगा।5 या 6 घण्टे के भीतर भी करवाई हो सकती है।

नए सिनेमेट्रोग्राफ  के तहत कम से कम 3 माह जेल तथा 3 लाख रुपये  हर्जाने  तथा अधिकतम 3 साल जेल और फिल्म निर्माण की लागत का पांच प्रतिशत हर्जाने का प्रावधान है। लेकिन अदालत के आदेश आने में बहुत अधिक समय लगता था और मुकदमा लंबा खींचता था तब तक लोग पाइरेटेड फ़िल्म देखते थे।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

बहरीन ने इज़राइल के साथ आर्थिक संबंध निलंबित किए, दूत स्वदेश लौटे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com