भारत को मनोरंजन का केंद्र बनाने के लिए एकता कपूर ने की प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना

मुंबई । निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने का उनका नजरिया प्रेरणादायक है।

एकता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, “हमारी इंडस्ट्री को सपोर्ट देने और वेव्स को वैश्विक शिखर सम्मेलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद।”

उन्होंने आगे कहा, “भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने का आपका नजरिया प्रेरणादायक है। हम इस यात्रा में योगदान देने और इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए वेव्स सलाहकार बोर्ड की अध्यक्षता 8 फरवरी को की थी। बोर्ड में कई हस्तियां शामिल हुईं। अनिल कपूर, अनुपम खेर, चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी का आभार जताया था।

अभिनेता अनिल कपूर ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “वेव्स के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा बनना और इस अविश्वसनीय पहल में योगदान करने का अवसर मिलना सम्मान की बात है। हमने साथी सदस्यों के साथ चर्चा की और हम भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने की दिशा में काम करने के लिए तत्पर हैं।”

अभिनेता अनुपम खेर ने वेव्स को ‘अद्भुत पहल’ बताते हुए एक्स हैंडल पर लिखा था, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे वेव्स के सलाहकार बोर्ड में शामिल होने का शानदार अवसर दिया। यह एक अद्भुत पहल है। यह निश्चित रूप से भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाएगा। आपके विचारों को सुनना और बोर्ड के अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों की भागीदारी एक स्पष्ट संकेत है कि भारत कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर मनोरंजन और सांस्कृतिक क्षेत्र का दावोस बन जाएगा!”

अभिनेता चिरंजीवी ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। वेव्स (विश्व ऑडियो विजुअल मनोरंजन शिखर सम्मेलन) के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा बनना और अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ अपनी राय शेयर करना वास्तव में सौभाग्य की बात थी। मुझे कोई संदेह नहीं है कि मोदी जी का वेव्स को लेकर विचार भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ को दुनिया में ऊंचाइयों तक ले जाएगा। सभी उत्साह और बहुत जल्द नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार रहें!”

प्रधानमंत्री मोदी ने कई हस्तियों के साथ वर्चुअल बातचीत की थी, जो वेव्स शिखर सम्मेलन के सलाहकार बोर्ड का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि वेव्स एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है जो मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाता है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “मनोरंजन, रचनात्मकता और संस्कृति की दुनिया को एक साथ लाने वाले वैश्विक शिखर सम्मेलन वेव्स के सलाहकार बोर्ड की एक व्यापक बैठक संपन्न हुई। सलाहकार बोर्ड के सदस्य कई क्षेत्रों से हैं, जिन्होंने न केवल अपना समर्थन दिया बल्कि भारत को वैश्विक मनोरंजन केंद्र बनाने के हमारे प्रयासों को और आगे बढ़ाने के तरीके पर बहुमूल्य विचार भी दिए।”

पीएम मोदी ने वेव्स शिखर सम्मेलन के सलाहकार बोर्ड में शामिल अनुपम खेर, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ, रजनीकांत, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, चिरंजीवी, अक्षय कुमार, संगीतकार एआर रहमान जैसे कलाकारों के साथ चर्चा की।

–आईएएनएस

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

admin

Read Previous

मेटा का मेमो हुआ लीक, हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की चल रही तैयारी

Read Next

अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप विधायकों की बैठक, विपक्ष की भूम‍िका मजबूती से न‍िभाने पर चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com