मेटा का मेमो हुआ लीक, हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की चल रही तैयारी

नई दिल्ली । दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी मेटा करीब 3,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है, जो कि कुल कर्मचारियों की संख्या का 5 प्रतिशत है। यह जानकारी रविवार को लीक हुए इंटरनल मेमो में दी गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा के एचआर वाइस प्रेसिडेंट जैनेल गेल द्वारा यह मेमो कंपनी के आंतरिक वर्कप्लेस फोरम पर पोस्ट किया गया था।

मेमो में लिखा था कि प्रभावित कर्मचारियों को सोमवार को ईमेल के जरिए इस उनके जॉब स्टेटस के बारे में जानकारी दी जाएगी।

हालांकि, कुछ अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया रविवार से ही शुरू हो जाएगी। वहीं, अमेरिका में कर्मचारियों को भारतीय समय के अनुसार सोमवार को शाम 6:30 बजे बताया जाएगा।

ईमेल प्राप्त होने के एक घंटे के भीतर, वे कंपनी के सिस्टम तक पहुंच खो देंगे। ईमेल में कंपनी से अलग होने के पैकेज के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

जैनेल गेल ने स्थिति की कठिनाई को स्वीकार किया, विशेषकर उन टीमों के लिए जो अपना मैनेजर या सहकर्मी खो चुके हैं।

उन्होंने आगे बताया कि मेटा के कार्यालय खुले रहेंगे, लेकिन जो कर्मचारी सोमवार को रिमोट काम करना पसंद करते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

मेटा हाइब्रिड वर्क मॉडल का पालन करता है, जिसके तहत कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आना होता है।

कंपनी ने निकाले जा रहे कर्मचारियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

भविष्य में इनमें से कुछ भूमिकाएं फिर से भरी जा सकती हैं, लेकिन कोई समयसीमा तय नहीं है।

आगे कहा, जिन कर्मचारियों के मैनेजर को हटाया जाएगा, उन्हें नए रिपोर्टिंग प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पहले नौकरी में कटौती का संकेत देते हुए कहा था कि कंपनी प्रदर्शन मानकों को बढ़ा रही है।

आमतौर पर मेटा एक साल में कम प्रदर्शन करने वालों को निकाल देता है, लेकिन इस बार हाल ही में प्रदर्शन समीक्षाओं के आधार पर छंटनी बहुत बड़े पैमाने पर हो रही है।

इससे पहले अमेजन ने दर्जनों और सेल्सफोर्स ने करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

टेक्नोलॉजी सेक्टर में कंपनियों कार्यकुशलता बढ़ाने और लागत कम करने के लिए नौकरियों में कटौती कर रही हैं।

–आईएएनएस

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति और ठोस विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिजर्व बैंक को ज्‍यादा नीतिगत लचीलापन देते...

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, फार्मा स्टॉक्स में बिकवाली

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 241 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 और निफ्टी 84.70...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान ने इंटरनेट शटडाउन में बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में लगा इंटरनेट शटडाउन दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा ब्लैकआउट बन गया है। यह जानकारी डिजिटल मॉनिटरिंग ग्रुप...

बांग्लादेश: ईरान संघर्ष का असर, ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ीं

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष का असर बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईंधन, उर्वरक, माल ढुलाई और विदेशी मुद्रा...

इस हफ्ते सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.27 लाख रुपए प्रति किलो के पार

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम 3,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी की कीमतों...

ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त है, घबराने की कोई जरूरत नहीं: आईओसीएल

नई दिल्ली । सरकारी तेल विपणन कंपनी (ओएमसी) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को आश्वासन दिया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं में किसी भी तरह...

आर्टेमिस II मिशन: आधी सदी बाद चंद्रमा के करीब पहुंचा मानव मिशन, अंतरिक्ष से दिखा धरती का अद्भुत नजारा

नई दिल्ली । नासा के आर्टेमिस II मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के पास पहुंचते हुए धरती की बेहद शानदार और मनमोहक तस्वीरें भेजी हैं। कमांडर रीड वाइजमैन...

पश्चिम एशिया तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर, ब्रेंट क्रूड में 8 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली । वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेज उछाल देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य हमले की...

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस...

admin

Read Previous

बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को न्यूक्लियर प्लांट्स से पूरा करेगा रेलवे: अश्विनी वैष्णव

Read Next

भारत को मनोरंजन का केंद्र बनाने के लिए एकता कपूर ने की प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com