दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां उन्हें युवा दर्शकों से बातचीत करने का मौका मिला। फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन के लिए निर्देशक अनिल कुमार रविपुडी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश भी समारोह का हिस्सा बनीं।

मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है और वो बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्कीनिंग फेस्टिवल में की गई है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है और यहां ज्यादातर युवा फिल्म को देखने के लिए आए हैं।”

फिल्म के ओटीटी रिलीज पर आमिर ने कहा कि वो नहीं चाहते हैं कि थिएटर रिलीज के तुरंत बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाए लेकिन अब लंबा समय हो चुका है और 3 अप्रैल को फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। “मुझे उम्मीद है कि विश्वभर के लोगों का फिल्म को प्यार मिलेगा और सभी इस फिल्म का आनंद जरूर लें।”

वहीं फिल्म निर्देशक अनिल कुमार रविपुडी ने कहा, “दिल्ली में आकर मैं बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं। दिल्ली में पहली बार इस आयोजन की मेजबानी की जा रही है। मेरी दो फिल्में यहां प्रदर्शित की जा रही हैं। ये दोनों ही फिल्में मेरे लिए यादगार रही हैं और मुझे उम्मीद है कि बाकी सभी लोगों को भी हमारी फिल्म पसंद आएगी।”

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “हमारे लिए यहां आना सम्मान और खुशी की बात है क्योंकि हमारी फिल्म ‘संक्रांतिकी वस्तुनम’ भी प्रदर्शित हो रही है और मुझे लगता है कि यह दिल्ली में आयोजित होने वाला पहला फिल्म महोत्सव है। मुझे हमेशा से लगता था कि दिल्ली में ऐसा महोत्सव होना चाहिए क्योंकि यह राजधानी है और यहां फिल्मों से संबंधित कुछ न कुछ तो होना ही चाहिए और मुझे लगता है कि इस कार्यक्रम के साथ उसकी शुरुआत भी हो चुकी है।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

Read Next

मध्य पूर्व तनाव का असर: निजी ईंधन विक्रेता नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए महंगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com