अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप विधायकों की बैठक, विपक्ष की भूम‍िका मजबूती से न‍िभाने पर चर्चा

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद रविवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप विधायकों की एक बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब वो मजबूत विपक्ष की भूमिका न‍िभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

विधायकों ने कहा कि भाजपा को बिजली, पानी और महिलाओं को 2500 रुपये की सहायता राशि देने जैसे मुद्दों पर काम करना चाहिए। यदि बीजेपी इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तो विपक्ष जनता के साथ मजबूती से खड़ा होगा। विधायकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली के वोटरों को डराया और धमकाया गया था, साथ ही उन्हें लालच भी दिया गया, जिसके कारण उनकी पार्टी को सत्ता में आने से रोका गया।

आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बैठक में चर्चा हुई कि हमारे 22 विधायकों की सदन में क्‍या भूमिका होगी। हमें यह तय करना है कि जो वादे भारतीय जनता पार्टी ने किए हैं या पिछले 10 सालों में जो काम नहीं हुए, उनका क्रियान्वयन कैसे किया जाएगा और किस तरह से बीजेपी को सदन में घेरना है। हम महि‍लाओं को हर माह 2500 रुपये देने की बीजेपी की घोषणा पर अमल कराने के ल‍िए दबाव बनाएंगे।

भाजपा द्वारा शीश महल और शराब घोटाला मामले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने की वजह से पार्टी को नुकसान होने के सवाल पर संजीव झा ने कहा कि भाजपा प्रोपेगेंडा करती है और मुझे लगता है कि इस देश का दुर्भाग्य यह है कि उसका शिकार मीडिया भी हो जाता है। कई लोग उस प्रोपेगेंडा का हिस्सा बन जाते हैं। एक झूठ को अगर बार-बार कहा जाए, तो जनता उसे सच मानने लगती है। यह प्रचार इतना प्रभावी था कि कई लोग इसे सच मान बैठे हों। लेकिन दोनों दलों के बीच वोट प्रतिशत का अंतर अध‍िक नहीं था। हम कई सीटें बहुत कम मतों से हारे हैं। मुझे लगता है कि बीजेपी ने लोगों को डराकर, तंत्र का इस्तेमाल कर पर‍िणाम अपने पक्ष में क‍िया।

विधायक प्रेम कुमार चौहान ने बैठक को नार्मल मीटिंग बताते हुए कहा कि चाय पर एक गेट-टू-गेदर था। दिल्ली की जनता ने भाजपा को जो सम्मान दिया है, हम उसका आदर करते हैं और साथ ही हमें एक मजबूत विपक्ष का भी जिम्मा दिया है। 22 व‍िधायकों के साथ हम एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। अब यह देखना होगा कि जो वादे बीजेपी ने दिल्ली की जनता से किए हैं, उन्हें वह कब और कैसे पूरा करती है। इस पर हमारी पूरी नजर रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि शराब घोटाला या शीश महल के मुद्दे से मुझे नहीं लगता कि जनता को इससे कोई फर्क पड़ा। जनता हमारे साथ थी। फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार चुनाव आयोग चुनाव नहीं करा रहा था। भाजपा के बजाय गुंडे चुनाव लड़ रहे थे। जिस तरह से पुलिस का दुरुपयोग किया गया, प्रशासन का मिसयूज किया गया, वह लोकतंत्र के लिए बहुत शर्मनाक था। वहीं, नेता विपक्ष को लेकर सवाल किए जाने पर चौहान ने कहा कि इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हम 22 लोग हैं और विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। हर एक विधायक अपनी आवाज उठाएगा और विपक्ष का काम करेगा।

विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कहा कि मीटिंग सामान्य थी, 22 विधायकों से सामान्य चर्चा हुई। यह चाय पर चर्चा थी, जिसमें क्षेत्र में काम करने की बात की गई। हमें जिस उम्मीद से जनता ने चुनाव जीतकर भेजा है, उस उम्मीदों पर खरा उतरना है और अपने क्षेत्र में काम करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म का कार्ड खेलती है, क्योंकि उन्हें पता है कि धर्म के कार्ड से हटकर उनके पास कुछ नहीं है। अगर धर्म का कार्ड छीन लिया जाए, तो उनके पास बात करने के लिए कुछ नहीं बचता।

–आईएएनएस

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

केरल पीएससी में मूल्यांकन की गड़बड़ी से राजनीतिक हंगामा, मंत्री ने उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

तिरुवनंतपुरम । केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में मूल्यांकन की एक बड़ी चूक ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इससे राज्य योजना बोर्ड में वरिष्ठ पदों के लिए...

मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग, पैदावार बढ़ाने के प्रयास जारी

भोपाल | मध्य प्रदेश ने उद्यानिकी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है क्योंकि राज्य की 12 उद्यान की फसलों को जीआई टैग हासिल हुआ है। संभवत: देश में यह...

मुंबई में बिजली संकट पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने बीईएसटी अधिकारियों को लगाई फटकार

मुंबई । दक्षिण और मध्य मुंबई में बिजली का संकट गहराने से मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में जबरदस्त सियासी हंगामा हुआ। अलग-अलग पार्टियों के विधायकों ने 8 से 12 घंटे...

पीएम मोदी ने दी भारत-सेशेल्स साझेदारी को नई दिशा, 19 अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

विक्टोरिया । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय सेशेल्स दौरा सम्पन्न हो गया है और वह स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी के इस दौरे...

तेलंगाना का विकास सिर्फ ‘डबल-इंजन सरकार’ से ही हो सकता है: नितिन नवीन

हैदराबाद । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को दावा किया कि तेलंगाना का विकास केवल भाजपा की 'डबल-इंजन सरकार' से ही संभव है। 'विकसित भारत स्टूडेंट कॉन्क्लेव'...

एआईएडीएमके को एक और झटका, पूर्व मंत्री एमआर विजय भास्कर ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

चेन्नई । तमिलनाडु में एआईएडीएमके को सोमवार को एक और बड़ा झटका लगा। करूर से विधायक और पूर्व परिवहन मंत्री एम.आर. विजयभास्कर ने तमिलनाडु विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे...

कैलाश विजयवर्गीय के बयान को संज्ञान में लें राष्ट्रपति और राज्यपाल : जीतू पटवारी

भोपाल | मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कर्मचारियों को लेकर एक बयान दिया, जिस पर बवाल मचा हुआ है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी...

admin

Read Previous

भारत को मनोरंजन का केंद्र बनाने के लिए एकता कपूर ने की प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना

Read Next

माई मेलबर्न : सिनेमाघरों में 14 मार्च को रिलीज होगी कबीर, इम्तियाज, रीमा और ओनिर की एंथोलॉजी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com