द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड के विदेशमंत्री दिल्ली पहुंचे, एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के मकसद से गुरुवार को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।

भारत के विदेश मंत्रालय ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत में आपका स्वागत है। नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील आज नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली और मुंबई में आयोजित उनके कार्यक्रमों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और उनमें विविधता लाने पर फोकस रहेगा।”

इस महीने की शुरुआत में भारत और नीदरलैंड ने नई दिल्ली में 13वीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक की। इसमें दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर और एआई, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन और शिपिंग, रक्षा और सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। इसके अलावा पानी, कृषि और स्वास्थ्य (डब्ल्यूएएच एजेंडा) के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर भी चर्चा की गई।

दोनों पक्षों ने अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को एक रणनीतिक आयाम देने के अपने इरादे को दोहराया। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, भारत और नीदरलैंड ने उच्चतम राजनीतिक स्तरों पर बढ़ती बातचीत और आदान-प्रदान का स्वागत किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के पीएम डिक शूफ ने 23 नवंबर 2025 को जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, तकनीक, नवाचार और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी तेजी से बढ़ रही है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ से मिला। हमारे दोनों देशों के बीच जल संसाधन, नवाचार, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी तेजी से बढ़ रही है। हम आने वाले समय में व्यापार और निवेश को और गहरा करने के लिए काम करते रहेंगे।”

दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान रणनीतिक साझेदारी के जरिए आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। इस सिलसिले में पीएम शूफ ने लिखा, “नीदरलैंड और भारत व्यापार, सुरक्षा और नवाचार के क्षेत्र में मिलकर काम करते हैं। हम दुनिया भर में भारत में चौथे सबसे बड़े निवेशक हैं। इसीलिए जी20 समिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका में नरेंद्र मोदी से थोड़ी देर के लिए मिलना अच्छा रहा।”

पीएम शूफ ने लिखा, “हमने रणनीतिक साझेदारी के जरिए आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाओं और अगले साल नई दिल्ली में भारत-एआई इम्पैक्ट समिट में मेरे शामिल होने पर चर्चा की। नीदरलैंड और भारत लंबे समय तक मिलकर काम करते रहेंगे। तेजी से बदलती दुनिया में, यह जरूरी है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहें।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

कैटरीना की ‘उर्दू’ से लेकर भूमिका चावला की साड़ी में आग तक… ऐसे फाइनल हुई थी बाजीराव मस्तानी की स्टारकास्ट

Read Next

सान्या मल्होत्रा के लिए दिसंबर का महीना लकी, ‘मिसेज’ के लिए भी मिला अवॉर्ड

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com