‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं।

उन्होंने ‘धुरंधर 2’ फिल्म में अतीफ अहमद के किरदार को नकली नोटों का सप्लायर और सपा के महासचिव राम गोपाल यादव के दिए गए बयान कि सरकार बनने के बाद अतीक की मौत का बदला लिया जाएगा, इसपर कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के साम्राज्य का अंत किया है।

उन्होंने कहा, “एक फिल्म ने समाजवाद पार्टी और अतीक अहमद के बीच के संबंधों की सच्चाई को उजागर कर दिया है। अतीक अहमद सपा के संरक्षण में रहकर एक दीमक की तरह देश को भीतर से खोखला कर रहा था।”

वह आगे कहती हैं, “अतीक केवल मेरा गुनहगार नहीं था। उसने मेरे पति राजूपाल जी की हत्या कर न सिर्फ मेरी जिंदगी बर्बाद की, बल्कि हजारों परिवारों की जिंदगी तबाह की थी।”

उन्होंने कहा, “अतीक ने लोगों की हत्याएं करके नशे के कारोबार के जरिए युवाओं को अपराधी बनाकर समाज को नुकसान पहुंचाया। समाजवादी पार्टी के संरक्षण में अतीक और उसके गैंग ने नकली नोटों का कारोबार किया और देश के सुरक्षा से खिलवाड़ किया।”

पूजा पाल आगे कहती हैं, “समाजवादी पार्टी को अतीक अहमद की सभी गतिविधियों की जानकारी थी, लेकिन अतीक के ऊपर की गई कार्रवाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई। अतीक अहमद के रूप में समाजवादी पार्टी का एक बड़ा फाइनेंसर मारा गया, जिससे अखिलेश यादव असंतुष्ट थे। इसलिए राम गोपाल यादव कह रहे हैं कि सत्ता आने पर अतीक अहमद की हत्या का बदला लिया जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “ये शब्द भले ही रामगोपाल यादव के हों, मगर विचार अखिलेश यादव के हैं। सपा का पूरा सिस्टम ही हत्यारों और अपराधियों को बचाने के लिए काम करता है।”

उन्होंने बताया कि अतीक के कब्र पर अखिलेश यादव फातिहा भी पढ़ने पहुंच जाते हैं। जब मैंने अतीक के गैंग के सफाया का स्वागत किया, तो मुझे भी पार्टी से निकाल दिया जाता है। मेरा स्पष्ट मानना है कि अगर मैं अतीक की हत्या होने के बाद भी जीवित हूं, तो इसकी एक मात्र वजह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ हैं। अगर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार होती या वे मुख्यमंत्री होते, तो मेरी अभी तक हत्या हो चुकी होती।”

–आईएएनएस

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

एनडीए के सांसदों ने ‘महिला आरक्षण’ को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने इस ऐतिहासिक पहल को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा...

एयरटेल ब्रॉडबैंड से नोएडा के निवासी परेशान, पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रही सर्विस

नई दिल्ली । एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक...

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत...

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

बिहार : एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन सख्त, जमुई में 27 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार

जमुई । बिहार में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। इसी कड़ी में जमुई जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com