बालोद का कलेक्टोरेट भवन चमकेगा गोबर के पेंट से

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बालोद का कलेक्टोरेट भवन राज्य का पहला कलेक्टोरेट है, जिसकी पोताई गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट से की जा रही है। राज्य में शासकीय भवनों की पोताई गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट किए जाने के निर्देश शासन द्वारा जारी किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्राकृतिक पेंट को एसओआर में शामिल करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों को भवनों की पोताई गोबर निर्मित प्राकृतिक पेंट से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वयं पोताई कर कलेक्टोरेट बिल्डिंग के रंग-रोगन कार्य का श्री गणेश किया।

राज्य में गोबर से प्राकृतिक पेंट के उत्पादन के नवाचार को बढ़ावा मिलने के साथ ही इस कार्य में जुटी महिला स्व-सहायता समूहों को लाभ मुहैया कराने के लिए गोबर के पेंट से सरकारी भवनों की पुताई कराई जाना है। मार्केट में मल्टीनेशनल कम्पनियों के केमिकल से बने पेंट एवं डिस्टेंपर की तुलना में प्राकृतिक पेंट सस्ता और इको फ्रेंडली है।

बालोद जिले में राज्य शासन के निदेर्शानुसार सभी शासकीय कार्यालयों, भवनों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों आदि की पोताई प्राकृतिक पेंट से की जा रही है। बालोद विकासखण्ड के आदर्श गौठान बरही में स्थापित प्राकृतिक पेंट इकाई से गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट एवं डिस्टेम्पर की खरीदी विभिन्न विभागों द्वारा करके विभाग के अधीन भवनों की पोताई की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने नवनिर्मित भवनों की पोताई के लिए अब तक सर्वाधिक एक लाख 62 हजार रुपये का प्राकृतिक पेंट एवं डिस्टेंपर खरीदा है।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. डी. के. शिवहरे ने बताया कि विकासखण्ड गुरूर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोरर में 180 लीटर प्राकृतिक पेंट की खरीदी की गई है। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परसतराई में 28 लीटर प्राकृतिक पेंट की खरीदी की गई है। इसके अलावा अन्य विभागों के द्वारा भी लगातार अपने विभागीय कार्यालयों एवं भवनों की पोताई हेतु प्राकृतिक पेंट और डिस्टेम्पर की खरीदी की जा रही है। जिले में विभागों द्वारा अब तक 25 हजार लीटर प्राकृतिक पेंट की मांग की गई है।

बालोद विकासखण्ड के गौठान बरही में गोबर से वर्तमान में सफेद, पीला, हरा, गुलाबी रंग के पेंट का उत्पादन के साथ ही विशेष ऑर्डर पर अन्य रंग के पेंट का भी उत्पादन किया जा रहा है।

–आईएएनएस

ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी भाग

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार और मंगलवार को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे भुवनेश्वर और कटक में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।...

संजोग गुप्ता ‘आईसीसी’ के नए सीईओ नियुक्त

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संजोग गुप्ता को अपना सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है। आईसीसी के सातवें सीईओ बनने जा रहे संजोग सोमवार को पदभार ग्रहण...

देश के हर परिवार तक एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के चंद घंटों में घर तक हो रहा डिलीवर: हरदीप पुरी

नई दिल्ली । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि देश में 33 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अब बुकिंग के कुछ घंटों...

कटरा: वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी, कहा- क्षेत्र में बढ़ेंगे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर

कटरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को माता वैष्णो देवी, कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की हरी झंडी दिखाएंगे। कटरा के स्थानीय नागरिकों में...

पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी और वायुसेना प्रमुख के बीच हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

नई दिल्ली । भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह रविवार दोपहर को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।...

वेव्स 2025: क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट का ऐलान, अश्विनी वैष्णव बोले- ‘आईआईटी-आईआईएम की तर्ज पर होगा निर्माण’

मुंबई । मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वेव्स में सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की स्थापना की जानकारी दी। यह...

पीएम मोदी सोमवार को हरियाणा में रेवाड़ी बाईपास का करेंगे उद्घाटन, हिसार एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शिलान्यास

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा जाएंगे। वह हिसार हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे और सुबह करीब...

बीजापुर मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ शनिवार सुबह शुरू हुई थी। जिले के इंद्रावती क्षेत्र में जंगल में माओवादियों की...

‘अद्भुत, बस अद्भुत’ सुनीता विलियम्स ने बताया अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है

नई दिल्ली । भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने विस्तारित मिशन के बाद पृथ्वी पर उतरने के कुछ दिनों बाद एक प्रेस...

केंद्र सरकार ने 3,712 करोड़ रुपये के पटना-सासाराम 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने शुक्रवार को बिहार में पटना से शुरू होकर सासाराम तक जाने वाले 120 किलोमीटर...

पूरा हुआ आधुनिक भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस इम्फाल’ का मॉरीशस दौरा

नई दिल्ली । अत्याधुनिक हथियारों, सेंसरों और मशीनरी से सुसज्जित, दुनिया के सबसे बड़े तथा उन्नत युद्धपोतों में से एक ‘आईएनएस इम्फाल’ ने शुक्रवार को मॉरीशस में अपनी यात्रा पूरी...

सीएम योगी देंगे 14 उद्यमियों को 617 करोड़ रुपये का चेक, 1467 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे के दौरान सीएम योगी 14 उद्यमियों को...

admin

Read Previous

कन्नड़ फिल्म ‘केडी’ की शूटिंग के दौरान संजय दत्त को लगी चोट

Read Next

‘फिरोज खान के सामने न्यूड हुई थी सेलिना जेटली’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com