सीएम योगी देंगे 14 उद्यमियों को 617 करोड़ रुपये का चेक, 1467 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरे के दौरान सीएम योगी 14 उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 617 करोड़ रुपये का चेक देंगे। इसके साथ ही, वह शहरवासियों को करोड़ों की सौगात भी देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 10:40 बजे सेक्टर 128 स्थित जेपी विशटाउन के हेलीपैड पर पहुंच रहे हैं और इसके बाद अपने कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद सुबह 11:35 बजे सेक्टर 145 स्थित माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के ऑफिस का भूमिपूजन और एमएक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी का लोकार्पण करेंगे। 12:50 बजे शारदा हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां 600 बिस्तरों वाले अस्पताल का लोकार्पण करेंगे।

सीएम योगी इसके बाद 2:45 बजे एनटीपीसी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। 3:21 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। 4:10 बजे आवाडा सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की एक यूनिट का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 1467 करोड़ रुपये की 97 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। शाम के समय, करीब 5 बजे सीएम योगी दिल्ली सफदरजंग एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

उनके इस दौरे को देखते हुए यातायात विभाग ने डायवर्सन प्लान जारी कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था में करीब 500 पुलिसकर्मी अलग-अलग हिस्से पर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी सभी मार्गों पर नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी करेगी। घर से निकलने वाले वाहन चालक पहले ट्रैफिक डायवर्जन प्लान देखकर ही घर से बाहर निकलें। ऐसी अपील यातायात विभाग द्वारा की गई है। यह दौरा नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिससे इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर का भी विकास होगा।

–आईएएनएस

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं: सीएम योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला...

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

admin

Read Previous

चेस ग्रैंडमास्टर वैशाली ने किया पीएम मोदी के ‘एक्स’ हैंडल का संचालन, युवा लड़कियों को दिया संदेश

Read Next

75 साल के इतिहास में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय : ओम बिरला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com