पूरा हुआ आधुनिक भारतीय युद्धपोत ‘आईएनएस इम्फाल’ का मॉरीशस दौरा

नई दिल्ली । अत्याधुनिक हथियारों, सेंसरों और मशीनरी से सुसज्जित, दुनिया के सबसे बड़े तथा उन्नत युद्धपोतों में से एक ‘आईएनएस इम्फाल’ ने शुक्रवार को मॉरीशस में अपनी यात्रा पूरी कर ली है। भारतीय नौसेना का जहाज ‘आईएनएस इम्फाल’ मॉरीशस के 57वें नेशनल डे समारोह में शामिल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि थे।

‘आईएनएस इम्फाल’ शुक्रवार 14 मार्च को मॉरीशस से रवाना हुआ। इसके क्रू में नौसेना का मार्चिंग दल और हेलीकॉप्टर भी थे। यह 10 मार्च को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में बंदरगाह पर पहुंचा था।

पोर्ट लुईस में अपने प्रवास के दौरान, आईएनएस इम्फाल ने कई प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसमें क्रॉस-ट्रेनिंग विजिट, खेल कार्यक्रम और सामुदायिक आउटरीच गतिविधियां शामिल थीं। इस सहभागिता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और समुद्री सुरक्षा सहयोग को विस्तार देना था।

इस प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना ने एमसीजीएस जहाजों के साथ संयुक्त ‘विशेष आर्थिक क्षेत्र’ की निगरानी का अभ्यास भी किया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यहां भारतीय युद्धपोत की तैनाती मॉरीशस के साथ साझेदारी में एक सुरक्षित और स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए देश की गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

गौरतलब है कि मॉरीशस के साथ भारत के मजबूत ऐतिहासिक, राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध रहे हैं।

आईएनएस इम्फाल दिसंबर 2023 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था। यह देश के चार स्वदेशी विध्वंसक जहाजों में से तीसरा युद्धपोत है।

भारत पहले भी अपने पड़ोसी मित्र देशों के साथ मिलकर समुद्री सुरक्षा को लगातार मजबूती प्रदान करता रहा है। इसी कड़ी में भारत-बांग्लादेश नौसैन्य अभ्यास ‘बोंगोसागर 2025’ समन्वित गश्त का आयोजन भी इसी सप्ताह बंगाल की खाड़ी में किया गया था। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस रणवीर और बांग्लादेश की नौसेना की तरफ से बीएनएस अबू उबैदा ने भाग लिया। इस अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी सहभागिता और युद्धक क्षमता बढ़ी है।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Next

एएसआई हत्या मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को दिलाई जाएगी सजा : विजय सिन्हा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com