कथक केवल देह की भाषा नहीं वह विचार का भी माध्यम है

नई दिल्ली : कथक सिर्फ देह की भाषा औरअभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है बल्कि वह विचार का भी माध्यम है ।
यह बात कल हिंदी के प्रख्यात कवि संस्कृति कर्मी अशोक बाजपेई ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जयपुर घराने कीप्रसिद्ध नृत्यांगना प्रेरणा श्रीमाली की पुस्तक “तत्कार” के विमोचन समारोह के मौके पर कही |


सेतु प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन रजा फाउंडेशन ने किया था। पुस्तक का लोकार्पण संगीत नाटक अकैडमी से सम्मानित वयोवृद्ध कथक नृत्यांगना मंजू श्री चटर्जी ने किया ।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध नृत्यांगना माधवी मुद्गल नृत्य समीक्षक मंजरी सिन्हा प्रसिद्ध लेखिका अनामिका सुपरिचित कथाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ ने भी पुस्तक के बारे में अपने विचार व्यक्त किए ।समारोह में विदुषी गायिका पद्मश्री रीता गांगुली शास्वती सेन लीला वेंकटरमन गीतांजलि लाल जयंत कस्तुवार साधनाश्रीवस्तव आदि मौजूद थे।

श्री वाजपयी ने समारोह के अंत में कहा कि वह प्रेरणा को गत 50 सालों से जानते हैं और कुछ लोगों की तरह उन्होंने उनकी प्रतिभा को बहुत पहले भांप लिया था ।वह पिछले 30 साल से प्रेरणा को यह पुस्तक लिखने के लिए उकसा रहे थे और आखिरकार उन्होंने यह महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी।हिंदी में वैसे भी नृत्य पर कथक पर कम किताबें हैं और जो हैं उनमें घरानों और गुरुओं का बखान है लेकिन नृत्य के बारे में चिंतन परक और सृजनात्मक किताब नहीं है।प्रेरणा ने इस कमी को पूरा किया और सबसे बड़ी बात कि उसने योजना बनाकर यह किताब नहीं लिखी।
उन्होंने बताया कि प्रेरणा परम्परा में गृहस्थ होकर भी नृत्य में प्रयोग करती रहीं है।यूँ तो कविता का नृत्य से कोई संवाद नहीं है पर वर्षों पहले उन्होंने रजा के चित्रों और मेरी कविताओं पर नृत्य किया था जिसमें उनके चेहरे को नहीं बल्कि उनके पदाघात को ही दिखाया गया था और उसमें उनके घुंघरू बोलते थे।
उन्होंनेमीरा के पदों पर भी ऐसा प्रयोग किया था जिसमें शरीर को छोड़कर सिर्फ पैरों से ही भाव व्यक्त किया था।
उन्होंने कहा कि नृत्य में एक तरह का अमूर्तन और एकांत भी होता है पर उसके साथ एक विचार भी होताहै।
उन्होंने कहा कि कथक संसार का उत्सव नहीं बल्कि वह संसार पर विचार भी करता है।नृत्य करते हुएविचार करना और विचार करते हुए नृत्य करना दिलचस्प है और प्रेरणा ने यह सम्भव किया है।
अनामिका ने कहा कि नृत्य भी राजनीति में प्रतिरोध का काम करता है और चिक्तिसा से लेकर समाज शास्त्र में भी उसकी भूमिका है।वह भीतर की तकलीफों और दुख को भी कम करता है।
उन्होंने कहा कि नृत्य शरीर सेशुरू होकर शरीर से परे होता है और ग्रहों की वलयाकार निर्मिति की तरह होता है जिसमें नर्तक नाचते हुए एक वलय बनाता है और उसका अतिक्रमण करता है।
उन्होंने कहा कि नृत्य विचार के पत्तों केझरने के बाद खिला हुआ एक फूल है। यह किताब ओस के गिरते बूंदों की लय में लिखी गयी है।

श्रीमती मंजरी सिन्हा ने कहा कि यह किताब प्रेरणा की डायरी और आत्मकथा के रूप में लिखी गयीयह कथक की अन्तरयात्रा है।इसमें देखा परखा और जिया गया अनुभव है।
सुश्री मनीषा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि प्रेरणा जी अमूर्तन की उपासक हैं औरपरम्परा को बेड़ियों की तरह नहीं पहनती। वर्षों पहले मैंने उनकी डायरी पढ़ी थी।उन्होंने उस डायरी को पुस्तकाकार दिया है।वह नृत्य के बारे में चिंतन भी करती रही है ।यह किताब अलग तरह की है अकादमिक पुस्तकों की तरह नहीं है।

समारोह मेप्रसिद्ध नर्तक राजेन्द्र गंगानी ने बताया कि प्रेरणा ने किस तरहगुरु जी के शब्दों को डायरी में लिपिबद्ध किया।उन्होंने बताया कि तत्कार से ही नृत्य को शुरू करते हैं।प्रेरणा ने कथक के सभी पदों को सरल भाषा में समझाया है।
प्रेरणा श्रीमाली ने बताया कि उन्होंने सोच समझकर यह किताब नहीं लिखी बल्कि वह तो किताब के छपने से नर्वस थीं।
वोडायरी के रूप में लिखती जा रहीं थी। उन्हें नहीं पता था किएक दिन उनकी डायरी किताब का रूप ले लेगी और आप सबको पसंद आएगी।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

फारूकी साहब ने ही मीर अहमियत बताई यह जमाना मीर का और मुस्तकबिल भी –प्रोफेसर अनीसुर्रहमान

उर्दू के महान शायर मीर तकी मीर मिर्ज़ा ग़ालिब से कम बड़े शायर नहीं थे।ग़ालिब ने तो खुद लिखा है - रेख्ता के तुम ही नहीं थे उस्ताद ग़ालिब,कहते हैं...

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अब रेडियो प्रसारण और ओटी टी पलटफॉर्म भी शुरू करेगा

नयी दिल्ली । देश की सबसे बड़ी नाट्य संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय(एनएसडी) अब अपना रेडियो स्टेशन ओटी टी पलटफॉर्म और पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।यह घोषणा आज यहाँ भारतीय रंगमहोत्सव के...

मणिपुर में नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल का 12 नवंबर को आगाज, जनजातीय कला और संस्कृति को सम्मान

इम्फाल । मणिपुर में 12 नवंबर से चार दिन तक 'नेशनल ट्राइबल फिल्म फेस्टिवल 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल देशभर की जनजातीय कला, संस्कृति और फिल्मों...

एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव-2025 का आयोजन 7 मार्च से संस्कृति एवं पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। 53 भाषाओं के 100 लेखिकाएँ समेत 723 लेखक और...

8 देशों के 44 प्रतिनिधिमंडल एनएसडी के दौरे पर रंगमंडल की हीरक जयंती पर पहली बार’ रंग रथ यात्रा “.दो साल तक चलेगी देश में

नई दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय( एनएसडी ) 14अगस्त से दक्षिण एशिया एवम प्रशान्त क्षेत्र के आठ देशों का नाट्य महोत्सव आयोजित कर रहा है जिसमे 44 प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।...

गुजगुजरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहतरात में जमीन आवंटन मामले में अदाणी पोर्ट्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

नई दिल्ली । अदाणी समूह को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को गुजरात हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें राज्य सरकार से अदाणी पोर्ट्स...

प्रख्यात अंग्रेजी लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादेमी की महत्तर सदस्यता

नई दिल्ली । साहित्य अकादेमी का सर्वोच्च सम्मान "महत्तर सदस्यता "आज अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक और विद्वान रस्किन बॉन्ड को प्रदान की गई।उनकी अस्वस्थताके कारण यह सम्मान उनके मसूरी स्थित...

विश्व रेडियो दिवस:बेहद रोमांचक है वायरलेस दुनिया

बीजिंग । 3 नवंबर, 2011 को यूनेस्को ने हर साल 13 फरवरी को "विश्व रेडियो दिवस" ​​के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। 13 फरवरी 1946 को संयुक्त राष्ट्र...

पटना में गंगा नदी के तट पर लगेगी राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा

पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा तट पर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 243 मीटर ऊंची प्रतिमा लगेगी। यह प्रतिमा गुजरात में नर्मदा के किनारे बने...

भारतीय कला विरासत की अनोखी झांकी लाल किले में

नई दिल्ली । विश्व के प्रसिद्ध "आर्ट बिनाले" की तर्ज़ पर अब देश में पहला "बिनाले "8 दिसम्बर से राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले में होगा।31 मार्च तक चलने वाले...

admin

Read Previous

छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म

Read Next

राहुल गांधी को ‘जयचंद’ बताते हुए भाजपा ने खड़गे से की उन्हें निष्कासित करने की मांग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com