आयुष चिकित्सा में दिल्ली बनेगा मॉडल स्टेट, वेलनेस सेंटर और इंटीग्रेटेड स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम की होगी शुरुआत

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और आयुष चिकित्सा (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) को प्राथमिकता देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली को आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित किया जाए, जिससे प्रत्येक नागरिक को पारंपरिक, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें।

इस दिशा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को डायरेक्टरेट ऑफ आयुष और आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और आयुष सेक्टर को लेकर अपना विजन साझा किया। उन्होंने कहा, “दिल्ली को आयुष चिकित्सा का मॉडल स्टेट बनाया जाएगा, जहां लोगों को संपूर्ण इलाज और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का असरदार समाधान मिलेगा एवं आज के दौर में तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं के समाधान में आयुष चिकित्सा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।”

दिल्ली सरकार जल्द ही नेशनल आयुष मिशन को लागू करने जा रही है, जिससे आयुष चिकित्सा को नई मजबूती मिलेगी और इसकी सेवाएं ज़्यादा लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी। इस पहल के तहत पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा की स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा और रोगों की रोकथाम पर आधारित इलाज को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, “तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार एक इंटीग्रेटेड स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम शुरू करने जा रही है, जिसमें योग, यूनानी और होम्योपैथी का समन्वय होगा। यह प्रोग्राम लोगों को तनाव, डिप्रेशन और लाइफस्टाइल डिसऑर्डर से निपटने के असरदार समाधान देगा और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से संतुलित, स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने की शक्ति देगा।”

दिल्ली सरकार सभी नागरिकों तक आयुष चिकित्सा की सुविधाएं पहुंचाने के लिए एक आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर स्थापित करने जा रही है। यहां आयुष आधारित इलाज, रोगों की रोकथाम और वेलनेस सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। पंकज कुमार सिंह ने कहा, “इस वेलनेस सेंटर का उद्देश्य है कि पारंपरिक चिकित्सा आम लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा बने, ताकि हर नागरिक इसका लाभ उठा सके और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जी सके।”

–आईएएनएस

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

अबू धाबी । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

कर्नाटक हिजाब विवाद : कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक प्रतीकों का किया बचाव

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में हिजाब विवाद एक बार फिर राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के उस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया,...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। इससे साफ दिखता है कि भारत, यूएई के...

‘दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान

नई दिल्ली । ऊर्जा बचत और विदेशी मुद्रा भंडार के रक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-अपील पर दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस क्रम में...

रिलायंस कम्युनिकेशंस केस में सीबीआई की एक और बड़ी कार्रवाई, मुंबई समेत 7 ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) से जुड़े एक मामले में सात...

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ‘आखिरी सवाल’ की रिलीज का ऐलान, मिथुन चक्रवर्ती बोले- अब ‘बंगाल फाइल्स’ भी आएगी

कोलकाता । निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की हिंदी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ की पश्चिम बंगाल में रिलीज की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म का ट्रेलर...

‘फरार’ कोलकाता पुलिस अधिकारी को पूछताछ के लिए पेश किया जाए, ईडी ने सुरक्षा निदेशक से की मांग

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के सुरक्षा निदेशक के कार्यालय से अनुरोध किया कि कोलकाता पुलिस के फरार डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को...

अमूल ने दूध की कीमतों में की बढ़ोतरी, प्रति लीटर 2 रुपए तक बढ़े दाम; 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली/अहमदाबाद । आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ), जिसके स्वामित्व में आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (अमूल)...

नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच केरल तक पहुंची

तिरुवनंतपुरम । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच का दायरा अब केरल तक पहुंच गया है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) राज्य के दो जिलों के छात्रों की संभावित...

एनआईए को बड़ी सफलता, वांछित नार्को-आतंक आरोपी इकबाल सिंह को पुर्तगाल से लाया गया भारत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। वांछित नार्को-आतंकवादी इकबाल सिंह उर्फ ​​शेरा को गिरफ्तार करके पुर्तगाल से भारत लाया गया है। अधिकारियों ने कहा...

admin

Read Previous

भूमि मामला : ईडी ने हैदराबाद में तलाशी के दौरान 45 कारें जब्त कीं

Read Next

मदर डेयरी ने दूध के दामों में की वृद्धि, बुधवार से लागू होंगे नए दाम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com