मदर डेयरी ने दूध के दामों में की वृद्धि, बुधवार से लागू होंगे नए दाम

नई दिल्ली । मदर डेयरी ने मंगलवार को उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की घोषणा की है। यह नई कीमतें 30 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में प्रभावी होंगी।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह मूल्य संशोधन हाल ही में दूध की खरीद लागत में आई तीव्र वृद्धि के चलते किया गया है। पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद कीमतों में 4-5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि का मुख्य कारण समय से पहले पड़ी गर्मी और लू जैसे हालात हैं, जिससे दुग्ध उत्पादन प्रभावित हुआ है।

प्रवक्ता ने कहा, “हम उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त दूध की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, किसानों की आजीविका को भी समर्थन देना हमारा उद्देश्य है। कीमतों में यह बढ़ोतरी लागत वृद्धि का केवल आंशिक भार उपभोक्ताओं तक पहुंचाती है, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों को संतुलित किया जा सके।”

कंपनी ने बताया कि एक लीटर टोन्ड दूध 54 रुपए प्रति लीटर के बदले अब 56 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। आधा लीटर प्रीमियम फुल क्रीम दूध 38 रुपए के बदले अब 39 रुपए में मिलेगा। वहीं, एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 68 के बदले 69 रुपए में मिलेगा।

इसके साथ ही डबल टोन्ड एक लीटर दूध की कीमत 49 के बदले 51 रुपए हो गई है और गाय का दूध एक लीटर 57 के बदले 59 रुपए में मिलेगा।

इससे पहले पिछले साल (2024) जून में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में वृद्धि की थी। इसके बाद, मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 68 रुपये प्रति लीटर, टोंड दूध 56 रुपये और डबल टोन्ड दूध 50 रुपये प्रति लीटर हो गया था। इसके अलावा, भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। जून के बाद से दूध की कीमतें स्थिर थीं।

–आईएएनएस

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

admin

Read Previous

आयुष चिकित्सा में दिल्ली बनेगा मॉडल स्टेट, वेलनेस सेंटर और इंटीग्रेटेड स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम की होगी शुरुआत

Read Next

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, ‘हज नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त सजा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com