आगरा के एक घर में मिली महिला और 3 बच्चों की लाश

आगरा, 23 जुलाई (आईएएनएस)| यहां के एक घर में एक अज्ञात घुसपैठिए द्वारा गला काटकर एक 35 वर्षीय महिला और उसके 14, 11 और 8 साल के तीन बच्चों की हत्या कर दी गई। गुरुवार को महिला और बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े मिले।

महिला से अलग हुए पति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला रेखा राठौर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और अपने बच्चों वंश, पारस और माही के साथ रहती थी।

महिला का उसके पति सुनील राठौर से तलाक हो गया था। वह चांदी की दुकान पर काम करता है और उसने दूसरी शादी कर ली थी।

पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने रेखा को आखिरी बार बुधवार दोपहर को देखा था। उसके घर का दरवाजा खुला हुआ था।

गुरुवार को भी दरवाजा खुला था और घर में कोई हलचल नहीं थी।

पुलिस को बुलाया गया और दरवाजे पर कई जोड़ी चप्पलें फैली हुई दिखाई दीं।

महिला और एक बच्चे का शव फर्श पर पड़ा था और दो बच्चे बेड पर गला रेतकर मृत पाए गए।

अलमारी खुली हुई थी और टेबल पर चाय के प्याले मिले थे। रेखा का मोबाइल फोन गायब था।

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने संवाददाताओं को बताया कि फोन का पता लगाने की कोशिश जारी हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक (आगरा जोन) राजीव कृष्ण ने कहा कि ऐसा लगता है कि परिवार का कोई परिचित इसमें शामिल था।

उन्होंने कहा, ‘घर में जबरन घुसने का कोई सबूत नहीं है।’ मामले की जांच के लिए सात टीमों का गठन किया गया है।

इस बीच रेखा के परिवार ने उनके पूर्व पति पर हत्या का आरोप लगाया है। रेखा ने कथित तौर पर अपनी बहन से कहा था कि उसे डर है कि सुनील उसे मार डालेगा।

उसके चाचा प्रेम राठौर की एक शिकायत में, उन्होंने कहा है कि “कुछ दिन पहले, रेखा का जन्मदिन था। उसने अपनी छोटी बहन को फोन किया था और कहा था कि उसे डर है कि सुनील उसे मार डालेगा। उनका दो साल पहले तलाक हो गया था। सुनील उसका घर हड़पना चाहता था।”

एसएचओ सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर सुनील और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

संभावित हैकिंग के निशाने पर थे राहुल गांधी : रिपोर्ट

Read Next

कर्नाटक बांग्ला महिला सामूहिक बलात्कार मामला: एनआईए ने जांच शुरू की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com