कर्नाटक बांग्ला महिला सामूहिक बलात्कार मामला: एनआईए ने जांच शुरू की

बेंगलुरु: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बांग्लादेश की एक महिला सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी को हिरासत में लेने के बाद मानव तस्करी के नजरिए से भी जांच शुरू कर दी है। एनआईए ने आरोपी व्यक्तियों सोबुज, रुडोई बाबू, रबीकुल इस्लाम सागर, मोहम्मद बाबू शेख, रैपसन मंडल, डालमी अहमद जिलॉन और मोहम्मद जमाल को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। कर्नाटक पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एनआईए के सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश से भारत में मानव तस्करी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आरोपियों ने बांग्लादेश के गरीब परिवारों को अपनी बच्चियों को नौकरी का झांसा देकर भारत भेजने का लालच दिया था।

हालांकि, आरोपी अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने के बाद उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी मोहम्मद बाबू शेख बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, कालीकट, चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई में देह व्यापार का रैकेट चलाता था।

एनआईए ने मामले के सिलसिले में रविवार को बेंगलुरु में भी दो जगहों पर छापेमारी की है।

घटना का खुलासा 27 मई को हुआ था, जब एक गिरोह द्वारा एक महिला पर यौन हमले का वीडियो वायरल हुआ था। कर्नाटक पुलिस ने खुद संज्ञान लेने के बाद पीड़िता का पता लगाने में कामयाबी हासिल की और आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि पीड़िता बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत की सीमा में आई थी। बेंगलुरू पुलिस ने अदालत में एक हजार से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। एनआईए ने बाद में मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

–आईएएनएस

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

editors

Read Previous

आगरा के एक घर में मिली महिला और 3 बच्चों की लाश

Read Next

भारत में कोविड के 39,361 नए मामले, 416 लोगों की जाने गई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com