संभावित हैकिंग के निशाने पर थे राहुल गांधी : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए कम से कम दो मोबाइल फोन भारत के उन 300 प्रमाणित नंबरों की सूची में शामिल हैं, जिनकी निगरानी करने के लिए इजरायल के एनएसओ ग्रुप के एक भारतीय क्लाइंट द्वारा पेगासस स्पायवेयर का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई थी। न्यूज आउटलेट द वायर की एक ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

गांधी की हैंकिग करने की सनक इस स्तर तक थी कि उनके पांच करीबियों पर भी निशाना बनाने की तैयारी की गई थी, जबकि इन पांचों में से कोई भी राजनीतिक या सार्वजनिक कामों संबंधी भूमिका में नहीं है।

वैसे तो गांधी अब इस नंबर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, लेकिन यह नंबर लीक हुए उस बड़े डेटाबेस का हिस्सा है, जिसे फ्रांसीसी मीडिया नॉन-प्रॉफिट फॉरबिडेन स्टोरीज ने प्राप्त किया है और इसे 16 न्यूज संस्थानों के साथ साझा किया है, जिसमें द वायर, द गार्जियन, वॉशिंगटन पोस्ट, ल मोंद इत्यादि शामिल हैं।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के तकनीकी लैब द्वारा इस सूची में शामिल फोन पर की गई फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि इसमें से 37 डिवाइस में पेगासस स्पायवेयर था, जिसमें से 10 भारतीय व्यक्तियों से जुड़े हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी के फोन की फॉरेंसिक जांच नहीं हो पाई है, क्योंकि फिलहाल वे उस हैंडसेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, जिसे वे 2018 के मध्य और 2019 के बीच किया करते थे और इसी दौरान उनका नंबर निगरानी सूची में शामिल किया गया था।

फॉरेंसिक जांच नहीं हो पाने के चलते यह स्पष्ट रूप से बताना संभव नहीं है कि गांधी के फोन में पेगासस डाला गया था या नहीं, लेकिन उनके करीबियों से जुड़े कम से कम नौ नंबरों को निगरानी डेटाबेस में पाया जाना ये दिखाता है कि इसमें राहुल गांधी की मौजूदगी महज इत्तेफाक नहीं है।

रिपोर्ट के अनुसार, गांधी ने द वायर को बताया कि पूर्व में उन्हें संदिग्ध वॉट्सऐप मैसेज प्राप्त हुए थे, जिसके बाद उन्होंने तत्काल अपने नंबर और फोन बदल दिए, ताकि उन्हें निशाना बनाना आसान न हो।

राहुल गांधी पर निगरानी करने की योजना ऐसे समय पर बनाना, जब वे विपक्षी कांग्रेस के अध्यक्ष थे और नरेंद्र मोदी के खिलाफ साल 2019 के आम चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे, पूरी चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

द वायर की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी के निजी फोन के अलावा उनके दो करीबी सहयोगियों – अलंकार सवाई और सचिन राव के नंबर भी लीक हुए डेटाबेस में शामिल हैं।

राव कांग्रेस वकिर्ंग कमेटी के सदस्य हैं, जो वर्तमान में पार्टी कैडर को ट्रेनिंग देते हैं, जबकि सवाई राहुल गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए हैं और आमतौर पर अपना अधिकांश समय उनके साथ ही बिताते हैं। सवाई का फोन 2019 में चोरी हो गया था और इस तरह अब यह फॉरेंसिक जांच के लिए उपलब्ध नहीं है, जबकि राव ने कहा कि उनका फोन खराब हो गया है और अब यह स्विच ऑन नहीं होता है।

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

वाशिंगटन । ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर...

अमेरिका और खाड़ी देशों ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

वाशिंगटन । इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में कई देशों पर हमले कर दिए। ईरान की तरफ से किए गए...

ईरान बैलिस्टिक हमलों में नागरिकों को निशाना बना रहा, यह ‘युद्ध अपराध’ है : इजरायली प्रवक्ता

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मर्मोरस्टीन ने रविवार को ईरानी शासन पर जानबूझकर बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने इन...

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बमबारी पूरे...

दुश्मनों की सोच गलत है कि ईरान कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुकेगा: भारत में ईरानी दूतावास

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल, कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी ईरान के बीच जारी हमलों के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। ईरानी...

इजरायल-अमेरिका का ईरान पर संयुक्त मिसाइल हमला, डोनाल्ड ट्रंप बोले-हथियार छोड़ो वरना मौत पक्की

वॉशिंगटन । दुनिया में एक बार फिर से जंग जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। ईरान से भविष्य में होने वाले संभावित खतरे के मद्देनजर इजरायल ने शनिवार को...

भारत-इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते को भी दिया जा रहा बढ़ावा : इजरायल के महावाणिज्य दूत

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इजरायल दौरा अब खत्म हो चुका है। इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत...

भविष्य नई तकनीक का, इजरायल-भारत दोनों ही इस पर कर रहे काम : नेतन्याहू

यरूशलम । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन द्विपक्षीय बैठक की और कई समझौतों पर मुहर लगाई।...

नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘सच्ची मित्रता’ का मनाया जश्न, इजरायली पीएम बोले- ये महान नेता

तेल अवीव । बेन गुरियन हवाई अड्डे पर हुए भव्य स्वागत समारोह के बाद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम बैठक हुई। यरुशलम...

ईरान में युवाओं के प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार की प्रवक्ता का बयान, ‘विरोध का हक है, लेकिन मर्यादा…’

नई दिल्ली । ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ एक बार फिर से युवाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बीते दिनों में ईरान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में...

editors

Read Previous

पंकज त्रिपाठी: कोई प्रोजेक्ट चुनने से पहले, मैं देखता हूं कि जेंडर संवेदनशीलता है या नहीं

Read Next

आगरा के एक घर में मिली महिला और 3 बच्चों की लाश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com