बिहार में संदिग्ध स्थिति में 8 की मौत, जहरीली शराब पीने से मरने की आशंका

बेतिया, 16 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड में पिछले दो दिनों में संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। ग्रामीण इसे जहरीली शराब पीने के कारण मौत बता रहे हैं। इस बीच, इस मामले की एक प्राथमिकी भी लौरिया थाना में दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को लौरिया प्रखंड में आठ लोगों की मौत की खबर आई थी। ग्रामीण इसे जहरीली शराब पीने से मौत का मामला बता रहे हैं।

चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ललन मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में पीड़ित एक व्यक्ति के बयान पर लौरिया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि दर्ज प्राथमिकी में जहरीली शराब से मरने का आरोप लगाया गया है।

इधर, ग्रामीण नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताते हैं कि देउरवा गांव में शराब बनाने का काम चलता है, जहां लोगों ने मंगलवार को शराब पी थी और सभी की तबियत बिगडने लगी ।

ग्रामीणों के मुताबिक मरने वालों में देउरवा गांव के रहने वाले बिकाउ अंसारी, लतीफ मियां, रामवृक्ष चैधरी, बुलाई गांव के नईम हाजम, सीतापुर गांव के भगवान पांडा, जोगिया गांव के सुरेष साह, बगही के रातुल मियां और गौनही के झुन्ना मियां शामिल हैं।

इधर, कई लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

ग्रामीण कहते हैं कि कई पीड़ितों ने अपनी आंख की रोशनी खो चुके हैं। कहा जा रहा है कि बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है, जिस कारण डर से लोग अधिकांश शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं।

कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ भी सकता है।

डीआईजी ललन मोहन प्रसाद कहते हैं कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2016 में गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

editors

Read Previous

सभी को देश के कानून का पालन करना होगा : नए आईटी मंत्री वैष्णव

Read Next

जामिया के कब्रिस्तान में दफनाया गया दानिश सिद्दीकी का पार्थिव शरीर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com