बिहार : बक्सर में अपराधियों ने पांच लोगों को मारी गोली, तीन की मौत

बक्सर । बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर सत्ता पक्ष को घेरने में जुटा है। इस बीच, बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार के दिन की शुरुआत अपराधियों की फायरिंग से हुई। अपराधियों ने सुबह अहियापुर गांव में पांच लोगों को गोलियों से भून डाला, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह लगभग पांच बजे नहर के पास विनोद सिंह, सुनील सिंह और वीरेंद्र सिंह टहल रहे थे तभी कार से कुछ अपराधी आए और गोलीबारी करने लगे। अपराधियों ने इन तीनों को गोली मार दी। इन्हें बचाने आए दो अन्य सदस्यों को भी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार इस घटना में विनोद और सुनील सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि वीरेंद्र सिंह ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे गिट्टी-बालू के व्यवसाय को लेकर विवाद बताया जा रहा है। कुछ ही दिन पहले इनका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बताया जा रहा है कि वाहन से अपराधी आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं।

–आईएएनएस

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ता हिंसक हमला, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हत्या

ढाका । बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महज 24 घंटे के भीतर दो...

धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

धनबाद । झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बंद कोयला खदानों से हो रहे जहरीली गैस रिसाव का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अग्नि...

चंडीगढ़ पुलिस ने नकली नोटों का बड़ा गिरोह पकड़ा, पांच आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह कई राज्यों में नकली भारतीय मुद्रा छापता और फैलाता था। एसपी क्राइम...

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

पटना । बिहार के छपरा शहर में एक प्रसिद्ध डॉक्टर के अपहरण के सनसनीखेज प्रयास का मामला सामने आया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई...

तमिलनाडु : कोयंबटूर एयरपोर्ट के पास कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई । तमिलनाडु के कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक चौंकाने वाली घटना में, एक युवा कॉलेज छात्रा का कथित तौर पर तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके...

दिल्ली : लड़की ने खुद रची थी एसिड अटैक की साजिश, शामिल था पूरा परिवार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत नगर इलाके से सामने आए एसिड अटैक के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में एसिड अटैक का मामला फर्जी पाया...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में सनसनी फैली

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में नेहरू विहार डी2 के आसपास सोमवार रात दो स्कूटी सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।...

झारखंड: हजारीबाग के दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग । हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस...

अहमदाबाद: बागोदरा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में पसरा मातम

अहमदाबाद । अहमदाबाद जिले के बावला तालुका स्थित बागोदरा गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बागोदरा बस स्टेशन के पास स्थित एक किराए के मकान में...

चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी तौशीफ कोलकाता से गिरफ्तार

पटना । चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह सहित कुल चार संदिग्धों को कोलकाता के आनंदपुर स्थित एक गेस्टहाउस से...

चंदन मिश्रा हत्याकांड : फिल्मी अंदाज में घुसे थे 5 लोग, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पटना । बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में...

admin

Read Previous

भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार देश के विनिर्माण पर एप्पल के भरोसे को दर्शाता है : राजीव चंद्रशेखर

Read Next

‘गंभीर बीमारी वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित करेगा कोविड’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com