सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

नई दिल्‍ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार लेकिन वर्षों से खाली पड़े इन फ्लैट्स को देखकर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसे दिल्ली के गरीब परिवारों के साथ सबसे बड़ा अन्याय बताया।

सीएम गुप्‍ता ने लाखों झुग्गीवासी परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पिछली सरकारों पर तीखा हमला किया और कहा कि हमारी सरकार लगातार झुग्गीवासियों को उनके हक का पक्का घर और हर मूलभूत सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से आज इन फ्लैट्स की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन फ्लैट्स को जल्द से जल्द तैयार किया जाए, ताकि इन्हें झुग्गीवासियों को आवंटित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने वहां एक मॉडल रिहायशी परिसर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता के साथ इस निरीक्षण दौरे में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और विधायक दीपक चौधरी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हमारी सरकार उन लाखों गरीब परिवारों के बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जो आज भी झुग्गियों में रहने को मजबूर हैं।

उन्होंने भलस्वा परिसर में बने 7,400 फ्लैट्स के बारे में उल्लेख करते हुए बताया कि ये फ्लैट वर्ष 2016 में बनकर तैयार हुए थे और अब इनकी हालत खंडहर जैसी हो गई। पिछली सरकार ने इन मकानों को किसी भी गरीब परिवार को आवंटित नहीं किया। यह दिल्ली की जनता के साथ कितना बड़ा धोखा है।

सीएम ने सवाल उठाया कि यदि उस समय ये फ्लैट गरीबों को आवंटित कर दिए गए होते, तो आज वे परिवार अपने घरों में सुख और सम्मान के साथ रह रहे होते। वर्षों तक खाली पड़े रहने के कारण ये मकान जर्जर हो गए और इनमें रखा सामान गायब हो गया है।

उन्‍होंने जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास के लिए एक नया, आधुनिक और सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल के तहत भलस्वा के फ्लैट्स को पूरी तरह दुरुस्त कर संपूर्ण सुविधाओं वाली आधुनिक रिहायशी परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने यहां ई-रिक्शों के लिए चार्जिंग स्टेशन, कारोबार के लिए सुरक्षित स्थान, पार्किंग स्थल, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्क, आंगनबाड़ी आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि हम ऐसा मॉडल बना रहे हैं, जो दिल्ली के लाखों गरीब परिवारों के लिए केवल सपना था। अब यही सपना हमारी सरकार के कार्यकाल में साकार होगा।

इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ भलस्वा स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में लगभग 7,400 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स तैयार किए गए थे, लेकिन पिछली सरकारों की लापरवाही और काम न करने की नीयत के कारण इनका आवंटन समय पर नहीं हो सका। सरकारी उपेक्षा के चलते हज़ारों गरीब परिवार अपने हक़ से वंचित रह गए और नौ वर्षों में ये फ्लैट्स जर्जर स्थिति में पहुंच गए।

आशीष सूद ने बताया कि अब दिल्ली सरकार ने इन फ्लैट्स को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्विकसित कर रहने योग्य, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास के रूप में तैयार करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि दिल्ली के प्रत्येक झुग्गीवासी को बेहतर जीवन, सुरक्षित आवास और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध कराना। दिल्ली सरकार इन ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को पूरी तरह रहने योग्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

–आईएएनएस

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

admin

Read Previous

सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

Read Next

कोलकाता में गीता पाठ के दौरान ठेले वाले की पिटाई, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com