गोवा में रूसी ड्रग्स माफिया से जुड़े वानखेड़े, काशिफ खान : नवाब मलिक

मुंबई: राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और एफटीवी प्रमुख काशिफ खान पर गोवा में सक्रिय रूसी ड्रग्स माफिया से कथित संबंधों का आरोप लगाया और ड्रग्स जांच एजेंसी से जवाब मांगा।

एक अन्य खुलासे के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि गोवा राज्य एनसीबी मुंबई के अधिकार क्षेत्र में आता है और यह दुनिया भर में जाना जाता है कि यह ‘ड्रग टूरिज्म’ का केंद्र है, लेकिन वहां कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

मलिक ने कहा, “रूसी ड्रग्स माफिया गोवा में नशीले पदार्थों का कारोबार कर रहा है.. काशिफ खान गोवा में नशीली दवाओं के व्यापार को नियंत्रित करता है, लेकिन वह वानखेड़े की ‘प्राइवेट आर्मी’ का हिस्सा है और अब उसे बचाया जा रहा है.. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उसे एक अदालत ने ‘भगोड़ा’ भी घोषित कर रखा है।”

वानखेड़े – जो पिछले कुछ हफ्तों में कई आरोपों का सामना कर रहे हैं – उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री द्वारा किए गए नवीनतम खुलासे पर अपने बचाव को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

उन्होंने विस्तार से कहा कि 2 अक्टूबर कार्डेलिया क्रूज जहाज पर एनसीबी की छापेमारी से पहले, नई दिल्ली के एक मुखबिर ने काशिफ खान सहित कुछ लोगों के कुछ फोटो और विवरण भेजे थे।

मलिक ने आगे कहा, “ये तस्वीरें किरण पी. गोसावी और वानखेड़े को भेजी गईं.. काशिफ खान और अन्य ने जहाज पर रेव पार्टी का आनंद लिया, लेकिन उस समय उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया और उन्हें उस समय ‘सुरक्षित मार्ग’ दिया गया। काशिफ खान को हिरासत में क्यों नहीं लिया गया या क्यों नहीं पूछताछ की गई या उसे आखिर क्यों नहीं पकड़ा गया, उसे बचाने का क्या कारण है.. एनसीबी को जवाब देना होगा।”

व्हाट्सऐप चैट का जिक्र करते हुए मलिक ने खान से मामले में पूछताछ नहीं किए जाने पर सवाल उठाया है। मलिक ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, “यह के. पी. गोसावी और एक मुखबिर के बीच की एक व्हाट्सऐप चैट है, जिसमें काशिफ खान का उल्लेख है। काशिफ खान से पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है? काशिफ खान और समीर दाऊद वानखेड़े के बीच क्या संबंध हैं?”

वहीं इससे पहले आठ नवंबर को महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें फैशन टीवी प्रमुख काशिफ खान द्वारा कार्डेलिया क्रूज पार्टी में आमंत्रित किया गया था, जिसमें समीर वानखेड़े ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।

मलिक ने संकेत दिया कि ‘व्हाइट दुबई’ के कोड-नाम से एक अन्य व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात से काम कर रहा है, जिसका नाम खान और गोसावी दोनों के व्हाट्सएप चैट में है। हालांकि राकांपा नेता ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी और बाद में और पूरी जानकारी साझा करने का वादा किया।

मलिक ने दावा किया कि खान वर्तमान में गोवा में है और कई मामलों में वांछित है, लेकिन वानखेड़े ने उसे जांच के लिए क्यों नहीं बुलाया और मांग की कि उन सभी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच एनसीबी द्वारा की जानी चाहिए।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

editors

Read Previous

प्रतिबंधों के साथ महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है जन्माष्टमी उत्सव

Read Next

दिल्ली निवासियों को भारत दर्शन पार्क में नजर आएंगी हर राज्य से जुड़ी कलाकृतियां

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com