दिल्ली निवासियों को भारत दर्शन पार्क में नजर आएंगी हर राज्य से जुड़ी कलाकृतियां

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)| देश के 14 राज्यों की 16 कलाकृतियों को दर्शाने के लिए बन रहे भारत दर्शन पार्क में अब 5 कलाकृतियों को भी जोड़ा जाएगा, जिसमें 4 धाम और एक बरगद के पेड़ की कलाकृति बनाई जाएगी।

इसके अलावा बचे हुए अन्य राज्यों से जुड़ी कलाकृतियों को भी दर्शाने का प्रयास भविष्य में किया जाएगा। राजधानी निवासियों के लिए अपने आप में ही यह एक अनूठा पार्क होगा।

दरअसल इन कलाकृतियों को पुरानी गाड़ियों के लोहे व कबाड़ से बनाया जा रहा है। सराय काले खां स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर ही बन रहा है।

यह पार्क दिल्ली निवासियों को पिछले साल ही मिल जाता, लेकिन कोरोना महामारी के कारण काम रुक गया, फिलहाल इसमें 16 कलाकृतियों का काम लगभग पूरा हो चुका है तो वहीं अन्य 5 कलाकृतियों को बनाने का काम किया जा रहा है।

दिल्ली निवासियों को इसी साल इस पार्क में जाने की सौगात मिल सकती है। भारत दर्शन पार्क में हो रहे कार्य को जल्द से जल्द किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा निगम इसी पार्क में दूसरे चरण पर काम करने की तैयारी भी कर रहा है। लेकिन हाई टेंशन बिजली के तारों के कारण वो रुक गया, बिजली के तारों के हटने के बाद उसमें आगे का काम किया जाएगा।

दरअसल दूसरे चरण में बचे हुए राज्यों से जुड़े मशहूर इमारतों आदि को दर्शाने की कोशिश की जाएगी।

इस मसले पर भी शिलान्यास के वक्त ही दिल्ली के उपराज्यपाल ने अधिकारियों को सुझाव दिया था कि यदि मैं किसी ऐसे राज्य से हूं जिससे जुड़ी कलाकृति इस पार्क में नहीं लगी तो बड़ा ही अजीब लगेगा। इसलिए हर राज्यों से जुड़ी कुछ न कुछ चीजों को इन पार्क में दर्शाना चाहिए।

दरअसल निगम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा विधुत विभाग उन बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करेगा। जिसके बाद सेकेंड फेस का काम शुरू किया जाएगा। लेकिन इससे पहले चरण में हो रहे कार्य पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

पहले चरण में इन कलाकृतियों के उद्घाटन होने के बाद ही दूसरे चरण का काम साथ ही चलता रहेगा।

–आईएएनएस

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

editors

Read Previous

गोवा में रूसी ड्रग्स माफिया से जुड़े वानखेड़े, काशिफ खान : नवाब मलिक

Read Next

बिहार में सुशांत सिंह राजपूत के 5 परिजन की सड़क हादसे में मौत-

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com