फ्लाइट से कम और फर्स्ट एसी के बराबर होगा बुलेट ट्रेन का किराया

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)| बुलेट ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार का दावा है कि ये लोगों की पहुंच में होगा। बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से कम और फस्र्ट एसी के बराबर रखा जाएगा। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी के बराबर रखने के संकेत दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि किराए के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन ये लोगों की पहुंच में ही होगा। इसके लिए फर्स्ट एसी को आधार बनाया जा रहा है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। यह फ्लाइट से कम होगा और सुविधाएं अच्छी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने के बार किराया तय किया जाएगा।

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बुलेट ट्रेन परियोजना का दौरा कर ये स्पष्ट किया कि मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल परियोजना पूरी होने के बाद ही दूसरी हाईस्पीड रेल परियोजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2026 में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा क्योंकि इस दिशा में अच्छी प्रगति हो रही है।

वैष्णव, सरकार की महत्वाकांक्षी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए सूरत में थे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने सूरत और बिलिमोरा के बीच 2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अच्छी प्रगति हो रही है और हमें विश्वास है कि तब तक हम ट्रेन चलाने का काम पूरा कर लेंगे।’

रेलमंत्री ने कहा कि चीन ने पहली हाईस्पीड रेल परियोजना केवल 115 किलोमीटर लंबी बनाई थी। इससे सीख लेते हुए चीन ने देश में विशाल हाईस्पीड रेल का नेटवर्क खड़ा कर दिया है। हमारे यहां वापी से साबरमती के बीच 352 किलोमीटर लंबी लाइन में सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद तीन बड़े शहरों में इतना यातायात होता है कि मुंबई का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। बहुत सी जानकारियां इसी से हासिल हो जाएंगी।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच 320 किमी की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। दोनों शहरों के बीच कुल 508 किमी की दूरी है और इसमें 12 स्टेशन होंगे। इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर तीन घंटे रह जाएगा। अभी इसमें छह घंटे का समय लगता है। इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 81 फीसदी फंडिंग जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी कर रही है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने दावा किया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 61 किमी रूट पर पिलर खड़े कर दिए गए हैं और 150 किमी खंड पर काम चल रहा है।

–आईएएनएस

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दिल्ली को कर्जदार बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल एक साल के भीतर राजधानी...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

बिहार पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश किए जारी

पटना । बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल के दिनों में...

‘वादे कितने पूरे हुए?’ बजट पेश होने से पहले डिंपल यादव ने उठाए सावल

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र और आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार से आम जनता के हितों पर ध्यान देने की मांग की है।...

दावोस: सीएम सोरेन ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, झारखंड को मिले सैकड़ों करोड़ के निवेश प्रस्ताव

दावोस । स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान झारखंड में बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्लास्टिक उद्योग, लॉजिस्टिक्स, क्रिटिकल मिनरल्स और रिटेल...

दिल्ली में यमुना की सफाई पर ‘आप’ ने खोला मोर्चा, सौरभ भारद्वाज ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे 'राजनीतिक नौटंकी' करार दिया है।...

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

नई दिल्ली । इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने...

तमिलनाडु सरकार फरवरी अंत तक 10 लाख छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप

चेन्नई । तमिलनाडु सरकार की कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस योजना का पहला चरण फरवरी अंत तक पूरा होगा।...

भारत का विकास असुरक्षा, शोषण और अनिश्चितता पर आधारित नहीं हो सकता : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने न्यू ईयर ईव को दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) के साथ...

नोएडा: नववर्ष के जश्न में नहीं आएगी कोई बाधा, फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट

नोएडा । नए साल के स्वागत को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस के साथ-साथ फायर विभाग ने भी किसी भी आपात...

editors

Read Previous

इबादत गाह (पूजा स्थल) कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा-ए-हिंद

Read Next

आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्राथमिकी दर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com