इबादत गाह (पूजा स्थल) कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा-ए-हिंद

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)| ज्ञान वापी मस्जिद मामला और इबादतगाह कानून (पूजास्थल कानून) के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। जमियत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले पर गर्मी के अवकाश के बाद सुनवाई की उम्मीद है।

जमीयत के मुताबिक, ज्ञान वापी मस्जिद का मामला वाराणसी जिला न्यायालय में लंबित है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय में एक से अधिक ऐसी याचिकाएं दायर की गई हैं जिनमें न्यायालय को पूजा स्थल अधिनियम ( प्लेस आफ वरशिप एक्ट )को असंवैधानिक घोषित करने के लिए कहा गया है। वर्ष 2020 में पूजा स्थल अधिनियम को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गईं थीं जिस में से एक याचिका को न्यायालय ने कुबूल करते हुए केंद्रीय सरकार को नोटिस जारी किया था। यह याचिका भारतीय जनता पार्टी से संबंधित अश्विनी कुमार उपाध्याय (एडवोकेट) ने दायर की थी।

जमीयत की कानूनी सहायता समिति के अध्यक्ष गुलजार आजमी ने बताया कि उक्त याचिका का विरोध करने के लिए जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एजाज मकबूल के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिस पर गर्मी के अवकाश के बाद सुनवाई होने की उम्मीद है।

आजमी ने कहा, जमीयत उलेमा-ए-हिंद बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि संपत्ति विवाद मामले में एक प्रमुख पक्ष था। जिस मैं प्लेस आफ वरशिप एक्ट की धारा 4 को स्वीकार कर लिया गया है और इस कानून की संवैधानिक स्थिति को सर्वोच्च न्यायालय ने भी मान्यता दी है। इसलिए अब इस कानून को चुनौती देकर एक बार फिर देश की शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

याचिका में कहा गया है, पूजा स्थल अधिनियम 1991को लागू करने के दो उद्देश्य थे। पहला उद्देश्य था किसी भी धार्मिक स्थल की तबदीली को रोकना और दूसरा उद्देश्य पूजा स्थलों को उसी में रखना था जिस स्थिति या रूप में वे 1947 में थे और इन दोनों उद्देश्यों को बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि संपत्ति मामले के फैसले में अदालत द्धारा बरकरार रखा गया था।

साथ ही याचिका में यह भी कहा गया है, प्लेस आफ वरशिप कानून भारत के संविधान की मूल संरचना को मजबूत करता है, इसका उल्लेख बाबरी मस्जिद मामले के फैसले में किया गया है। (पैराग्राफ99, पृष्ठ 250) और इस कानून की रक्षा करना धर्मनिरपेक्ष देश की जिम्मेदारी है की वह सभी धार्मिक स्थलों की रक्षा करे और बाबरी मस्जिद मामले के फैसले में पांच न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ ने पूजा स्थल अधिनियम का विस्तृत विश्लेषण किया है, जिस के अनुसार यह कानून भारत के संविधान की नींव को मजबूत करने के साथ साथ इसकी रक्षा भी करता है और इस कानून की धारा 4 पूजा स्थलों के रूपांतरण पर रोक लगाती है।

यह कानून बनाकर सरकार ने सभी धर्मों के लोगों के पूजा स्थलों की रक्षा करने की संवैधानिक जिम्मेदारी ली है कि वह सभी धर्मो के पूजा स्थलों की रक्षा की जिम्मेदारी लेगी और इस कानून को बनाने का उद्देश्य ही धर्मनिरपेक्षता की नींव को मजबूत करना है

–आईएएनएस

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

बंगाल की जनता अपने वोट से ममता बनर्जी को सत्ता से आउट करेगी : रामकृपाल यादव

पटना । पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव...

‘अगर युद्ध जारी रहा तो गंभीर दुष्प्रभाव तय’, पश्चिम एशिया संकट पर राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि मैं राज्य सरकारों से अनुरोध करना चाहता हूं कि संकट...

दिल्ली सरकार ने पेश किया ऐतिहासिक बजट, सीएम रेखा गुप्ता का आभार: मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए।...

केरल चुनाव: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन मंजूर, कांग्रेस पर साधा निशाना

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नामांकन पत्र को मंगलवार को मंजूरी मिल गई, जिससे उनके चुनावी हलफनामे में...

मिडिल ईस्ट युद्ध पर पीएम मोदी के संबोधन पर एनडीए नेता बोले, सभी को एकजुट होने की जरूरत

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पैदा हुई समस्याओं से भारत कैसे निपट रहा है, इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में...

editors

Read Previous

धार्मिक सहिष्णुता पर भारत को लेक्चर की जरूरत नहीं : कांग्रेस

Read Next

फ्लाइट से कम और फर्स्ट एसी के बराबर होगा बुलेट ट्रेन का किराया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com