ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री सख्त, गिराई सीओ, एसओ पर गाज


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हिंसा तथा अभद्रता के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में सीओ के साथ थाना प्रभारी और तीन सब इंस्पेक्टर पर गाज गिराई है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान जिलों में हिंसा तथा अभद्रता पर रिपोर्ट तलब की। इसके बाद उन्होंने मामले में कड़ा रुख अपनाया।

उन्होंने लखीमपुर में महिला प्रस्ताव के साथ अभद्रता के मामले में सीओ, एसओ, तीन सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दे दिए थे। इसके अलावा उन्होंने आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत और रासुका लगाने के भी निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर मौजूद लापरवाही बरतने वाले अन्य पुलिअधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी आरोपितों के साथ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनावों में कुछ जगहों पर हुई हिंसा को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने लखीमपुर मामले में सीओ, एसओ, तीन सब इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दे दिए थे। इसके अलावा उन्होंने आरोपी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत और रासुका लगाने के भी निर्देश दिए हैं। आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है, न कि भाजपा का समर्थक।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में पहले की सरकारों की जोर जबरजस्ती जगजाहिर है। पिछली सरकार में ऐसा कोई चुनाव नहीं हुआ था, जिसमें लोगों की जानें नहीं गईं। विपक्ष की हिंसा की आदत अभी गई नही है और वह पंचायत चुनाव में अराजकता की हदें पार कर करना चाह रहे हैं और जब उनकी मनमानी नहीं हो पा रही है, तब कानून व्यवस्था संभाल रहे -प्रशासन के अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के ही एक एमएलसी का वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह खुद अपनी पार्टी की गुंडई को सर्टिफाइड कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हर जगह पर पुलिस बल अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद रहे। कहीं पर भी असलहा आदि का प्रदर्शन करने वालों के हथियार जब्त कर यथावश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत के बाद अब ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। इस दौरान जिन जिलों से अप्रिय घटना की सूचना मिली है, वहां घटनास्थल पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में माहौल खराब करने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं जाएगी। पुलिस बल अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद रहे। कहीं पर असलहा आदि का प्रदर्शन करने वालों के हथियार जब्त कर यथावश्यक कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले में पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान गुरुवार को पसगवां में भारी अराजकता हुई थी। इसमें जहां सपा प्रत्याशी रीतू सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने उन्हें नामांकन दाखिल नहीं करने दिया, वहीं उनकी एक महिला प्रस्तावक के साथ की गई बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद मामला काफी तूल पकड़ गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला प्रस्तावक के साथ खींचतान करते और उसके कपड़े खींचते दिख रहे हैं। यह सब होने के दौरान वहां तैनात पुलिस मूक दर्शक बनी रही। मामला गुरुवार से ही इंटरनेट मीडिया पर छाया रहा, जिससे शासन ने इसका संज्ञान ले लिया। मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

अरावली में तितली का सर्वेक्षण करेगा हरियाणा

Read Next

पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए 8.5 लाख किसान परिवारों को सेहत बीमा स्कीम अधीन लाने का फैसला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com