पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए 8.5 लाख किसान परिवारों को सेहत बीमा स्कीम अधीन लाने का फैसला

चंडीगढ़, 8 अगस्तः पंजाब सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए 8.50 लाख किसानों और उनके परिवारों को ‘आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना’ के अंतर्गत सेहत बीमा स्कीम अधीन लाने का फ़ैसला किया है। इससे ‘जे’ फॉर्म और ‘गन्ना तौल पर्ची’ वाले सभी किसान इस सेहत स्कीम के लिए योग्य माने जाएंगे।

किसानों को इस स्कीम के लिए सरल ढंग से अप्लाई करने की सुविधा प्रदान करते हुए पंजाब मंडी बोर्ड ने इस वर्ष से पहली बार किसानों के लिए विशेष पोर्टल की शुरुआत की है। अब किसानों को इस स्कीम के लिए अप्लाई करने के लिए पहले की तरह दस्तावेज़ जमा करवाने के लिए मार्केट कमेटी के दफ़्तर जाने की ज़रूरत नहीं होगी। इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक किसान मंडी बोर्ड के पोर्टल https://emandikaran-pb.in पर सम्बन्धित दस्तावेज़ अपलोड करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

आज यहाँ यह खुलासा करते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने बताया कि सभी किसानों की समूची बीमा राशि का भुगतान मंडी बोर्ड द्वारा अदा किया जायेगा और यह किसान पाँच लाख रुपए तक नकदी रहित इलाज करवा सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि इन सभी किसानों और उनके परिवारों को 20 अगस्त, 2021 से सेहत सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
चेयरमैन ने आगे बताया कि बीते वर्ष 5.01 लाख किसानों को ‘जे’ फॉर्म और ‘गन्ना तौल पर्ची’ के आधार पर सेहत बीमा स्कीम अधीन लाया गया था। इस बार किसानों की संख्या लगभग 8.5 लाख है जिनमें 7.91 लाख किसान ‘जे’ फॉर्म के साथ मंडी बोर्ड के पास रजिस्टर्ड हैं जबकि 55000 गन्ना उत्पादक हैं।

लाल सिंह ने आगे बताया कि बीते वर्ष ‘सरबत सेहत बीमा योजना’ अधीन रजिस्टर्ड हुए इन 5.01 लाख किसानों को पोर्टल पर फिर से अप्लाई करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि उनको पहले दस्तावेज़ों के आधार पर अगले वर्ष के लिए सेहत सुविधाओं का लाभ मिलेगा जबकि बाकी लगभग 3.5 लाख किसान और गन्ना उत्पादक जो 1 अक्तूबर, 2020 के बाद ‘जे’ फॉर्म और ‘गन्ना तौल पर्ची’ के तौर पर रजिस्टर्ड हुए हैं, को सेहत बीमा स्कीम के लिए पोर्टल पर अप्लाई करना होगा।
लाल सिंह ने कहा कि मार्केट कमेटियों को भी हिदायत की जा चुकी है कि इस नकदी रहित इलाज का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह की ज़रूरत पड़ने पर किसानों की मदद की जाये।
इस दौरान मंडी बोर्ड के सचिव रवि भगत ने बताया कि योग्य किसान बोर्ड के पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं जिससे वह इस वर्ष 20 अगस्त से सूचीबद्ध अस्पतालों से नकदी रहित इलाज की सुविधाओं का लाभ लेने के हकदार बन सकें। उन्होंने आगे बताया कि परिवार के मुखिया के अलावा पति/पत्नी, पिता/माता, अविवाहित बच्चे, तलाकशुदा बेटी और उसके नाबालिग बच्चे, विधवा बहु और उसके नाबालिग बच्चे इस स्कीम अधीन योग्य माने जाएंगे। इस स्कीम बारे अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 या मंडी बोर्ड की वैबसाईट www.mandiboard.nic.in से हासिल की जा सकती है।

इस किसान सेहत बीमा स्कीम अधीन इलाज के लिए 642 सूचीबद्ध प्राईवेट अस्पतालों और 208 सरकारी अस्पतालों तक पहुँच कर सकते हैं जहाँ इनको दिल का ऑपरेशन, कैंसर का इलाज, जोड़ बदलवाने और दुर्घटना के मामलों जैसे बड़े सर्जीकल इलाज समेत 1579 बीमारियों के लिए पाँच लाख रुपए तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा हासिल होगी।

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री सख्त, गिराई सीओ, एसओ पर गाज

Read Next

टेस्ला अपने ‘फुल सेल्फ-ड्राइविंग’ सॉफ्टवेयर को बड़े पैमाने पर करने वाला है रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com