हुंडई मोटर इंडिया का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 7 प्रतिशत लुढ़का, अक्टूबर में सपाट रही बिक्री

नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े आईपीओ हुंडई मोटर इंडिया ने निवेशकों को निराश किया है। लिस्टिंग के बाद से ही शेयर में लगातार कमजोर देखी जा रही है। मंगलवार को शेयर 1,829 रुपये पर बंद हुआ, जो कि इसके इश्यू प्राइस 1,960 से करीब 7 प्रतिशत कम है।

हुंडई मोटर इंडिया के शेयर के कमजोर प्रदर्शन की वजह कंपनी की ब्रिकी में वृद्धि न होना है।

अक्टूबर 2024 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 55,568 वाहनों की बिक्री की थी। इसमें सालाना आधार पर मजह 0.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जो कि बाजार की औसत वृद्धि से काफी कम है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 55,128 वाहनों की बिक्री की थी।

अक्टूबर 2023 के मुकाबले अक्टूबर 2024 में घरेलू बाजार में 1.82 प्रतिशत अधिक वाहनों की बिक्री हुई है।

हुंडई मोटर इंडिया के शेयर की लिस्टिंग 22 अक्टूबर को हुई थी। शेयर 1.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,931 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। तब से शेयर में लगातार कमजोरी देखी जा रही है।

हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। आईपीओ को दोगुना से अधिक का सब्सक्रिप्शन मिला था।

मारुति सुजुकी इंडिया के बाद हुंडई मोटर इंडिया देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। जून 2024 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने 7.77 लाख वाहनों की बिक्री की थी, जिसमें से 21 प्रतिशत का निर्यात लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, मध्यपूर्व और यूरोप जैसे देशों में किया गया था।

हुंडई मोटर इंडिया के पास देश में 1,550 सर्विस आउटलेट्स और 1,366 सेल्स आउटलेट्स हैं।

हुंडई मोटर इंडिया की वित्त वर्ष 2023-24 में आय 69,829 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी को 6,060 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था और कंपनी का मार्जिन 13.1 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 17,344 करोड़ रुपये का था। इस दौरान कंपनी को 1,489 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था और मार्जिन 13.5 प्रतिशत था।

–आईएएनएस

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

मुबंई । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गुरुवार को निवेशकों को चेतावनी दी है कि वह सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और फोन कॉल के जरिए आ रहे अनजान निवेश संदेशों से...

भारत के आर्थिक आंकड़े मजबूत, महंगाई पर नियंत्रण से कम रहेगी ब्याज दर : आरबीआई

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मानना है कि आरबीआई के अनुमानों के आधार पर प्रमुख नीतिगत दरें 'लंबे समय तक' कम रहेंगी, क्योंकि...

पीएम मोदी के ओमान दौरे पर एफटीए पर रहेगा फोकस : इंडस्ट्री

मस्कट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ओमान को काफी उम्मीदें और इसमें भारत-ओमान के बीच फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर मोहर लगने की उम्मीद है। यह बयान ओमान में...

भीम ने लॉन्च किया ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान, नए यूजर्स को मिलेगा 20 रुपए का कैशबैक ऑफर

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म भीम ऐप (बीएचआईएम) ने सोमवार को "गर्व से स्वदेशी" अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत नए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट्स...

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

नई दिल्ली । थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही है। इसके नकारात्मक दायरे में रहने की वजह खाद्य उत्पादों, मिनरल ऑयल, क्रूड पेट्रोलियम, नेचुरल गैस, मैन्युफैक्चर ऑफ बेसिक...

इंडिगो पर डीजीसीए का बड़ा एक्शन, निरीक्षकों को निकाला और सीईओ को दोबारा समन किया

नई दिल्ली । देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बड़ा एक्शन लिया है और उन चार फ्लाइट निरीक्षकों को निकाल दिया है, जो कि...

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान...

मिलजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला

मुंबई । मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक...

5 करोड़ रुपए मूल्य के 30,000 चीनी पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार : डीआरआई

मुंबई । राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने चीन से आने वाले पटाखों और आतिशबाजी की अवैध तस्करी का एक और बड़ा मामला पकड़ा है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई।...

अनिल अंबानी ने ईडी के समन को फिर किया नजरअंदाज, दिल्ली मुख्यालय में नहीं हुए पेश

नई दिल्ली । रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी जयपुर-रींगस हाइवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में सोमवार को दूसरे समन के बाद भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष...

डब्ल्यूएचओ और आईएलओ के एक्सटर्नल ऑटिडर के रूप में कैग की वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ी: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं जैसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) के एक्सटर्नल ऑटिडर की भूमिका निभाने से...

टैरिफ पर ट्रंप के नए फैसले से भारत से मसालों, चाय और काजू का निर्यात बढ़ेगा

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात...

admin

Read Previous

अमेरिकी चुनाव का लंबी अवधि में भारतीय शेयर बाजार पर नहीं होगा कोई असर: एक्सपर्ट्स

Read Next

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्‍म ‘आजाद’ का दमदार टीजर आया सामने

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com